
रोजगार ब्रेकिंग : डाक विभाग में स्टाफ कार चालक के 48 पदों पर सीधी भर्ती
डाक विभाग में किये जाने वाले कार चालकों हेतु आवेदन 19 जनवरी तक
अहमदाबाद : भारत सरकार के संचार मंत्रालय के अंतर्गत डाक विभाग, मेल मोटर सेवा अहमदाबाद-01 के वरिष्ठ प्रबंधक कार्यालय द्वारा स्टाफ कार चालक (साधारण श्रेणी) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए पात्र भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती वर्ष 2017-2018 के अंतर्गत की जा रही है।
गौरतलब हो कि जारी अधिसूचना के अनुसार स्टाफ कार चालक के कुल 48 पद भरे जाएंगे। इनमें अनारक्षित (यूआर) के 30 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के 1 पद, अनुसूचित जाति (एससी) के 4 पद, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 2 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 11 पद तथा भूतपूर्व सैनिक (ईएसएम) के लिए 2 पद आरक्षित हैं।
बता दे कि चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-2 में 19,900 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
वही आवेदन निर्धारित प्रारूप में सभी प्रकार से पूर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को अपना आवेदन पत्र वरिष्ठ प्रबंधक, मेल मोटर सेवा कार्यालय, जीपीओ परिसर, मिर्जापुर, अहमदाबाद – 380001 के पते पर 19 जनवरी 2026 की शाम 6 बजे तक स्पीड पोस्ट अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजना होगा। अन्य किसी भी माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
अवगत हो कि भर्ती से संबंधित आवेदन पत्र का प्रारूप, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आरक्षण श्रेणियों (ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/ओबीसी) के लिए प्रमाण पत्र का निर्धारित प्रारूप तथा अन्य नियम एवं शर्तें डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर उपलब्ध हैं।
इच्छुक अभ्यर्थियों से समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए आवेदन करने की अपील की गई है।





