Chhattisgarh NewsLatest NewsTech News

रोजगार ब्रेकिंग : विधि एवं विधायी कार्य विभाग में सहायक ग्रेड-03 भर्ती परीक्षा 2025 की घोषणा

पात्र बेरोजगार युवाओं को ध्यान रहे 6 सितंबर 2026 को संभावित परीक्षा

नवा रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय के अंतर्गत तृतीय श्रेणी के पद सहायक ग्रेड-03 की भर्ती प्रक्रिया को लेकर आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है। यह विज्ञापन 20 जनवरी 2026 को जारी किया गया है। भर्ती परीक्षा वर्ष 2025 के अंतर्गत आयोजित की जाएगी। जिसकी संभावित तिथि 6 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

बता दे कि जारी विज्ञापन के अनुसार सहायक ग्रेड-03 (तृतीय श्रेणी) के कुल 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों का वर्गवार आरक्षण निर्धारित किया गया है। जिसमें अनारक्षित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पद शामिल हैं। साथ ही कुल रिक्तियों में से महिलाओं, दिव्यांगजन एवं भूतपूर्व सैनिकों के लिए भी नियमानुसार आरक्षण का प्रावधान रखा गया है।

ज्ञात हो कि चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मेट्रिक्स लेवल-4 (₹5200–20200 + ग्रेड पे ₹1900) के अंतर्गत वेतन दिया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि विज्ञापित पदों की संख्या में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता है।
भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, परीक्षा पाठ्यक्रम, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क भुगतान एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की आधिकारिक वेबसाइट
vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके साथ ही शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि उक्त पदों पर होने वाली चयन प्रक्रिया माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में लंबित एस.एल.पी. (सिविल) क्रमांक 19668/2022 के अंतिम आदेश के अधीन रहेगी।
उक्त विज्ञापन अवर सचिव दिलीप कुमार सेन, विधि एवं विधायी कार्य विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी किया गया है।विधि एवं विधायी

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles