
खरोरा में भाजपा महिला मोर्चा रायपुर ग्रामीण द्वारा “महिला संवाद बजट 2026–27” कार्यक्रम संपन्न
खरोरा : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रायपुर ग्रामीण द्वारा महिला संवाद बजट 2026–27 विषय पर एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 09 फरवरी 2026 को खरोरा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी जी के निर्देशानुसार तथा रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि वर्मा जी के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं की व्यापक एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।
इस अवसर कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026–27 में महिलाओं के लिए किए गए प्रावधानों, योजनाओं एवं भविष्य की विकास रूपरेखा को महिलाओं तक सरल एवं प्रभावी रूप में पहुँचाना था। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बता दे कि कार्यक्रम में जिला प्रभारी श्री सुरेंद्र पाटनी जी की विशेष उपस्थिति रही। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती शीतल नायक जी ने बजट के विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बजट 2026–27 केवल एक वार्षिक वित्तीय दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य की ओर हमारी ऊँची उड़ान का मजबूत आधार है। इस बजट में महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीब वर्ग के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी गई है।
ज्ञात हो कि श्रीमती शीतल नायक जी ने बताया कि केंद्र सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए स्वरोजगार, स्टार्टअप, कौशल विकास, मातृत्व सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी योजनाओं को निरंतर मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी है और यह बजट महिलाओं को नेतृत्व की भूमिका में आगे लाने वाला साबित होगा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री श्रीमती ललिता वर्मा जी, श्री संतोष शुक्ला जी, जिला मीडिया प्रभारी श्री नरेंद्र ठाकुर जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती स्वाति वर्मा जी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोनी जी, नवापारा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ओमकुमारी साहू जी, उपाध्यक्ष नगर पंचायत खरोरा श्री सुमित सेन जी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं महिला नेत्रियों ने अपने विचार रखे। सभी वक्ताओं ने बजट को महिलाओं के हित में ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व की सराहना की।
कार्यक्रम में पूर्णिमा धनकर जी, कांति सेन जी, रानी जैन जी, हीरा वर्मा जी, रानी साहू जी, माधुरी साहू जी, कविता साहू जी, सीता साहू जी, योगिता जी, मनोरमा वर्मा जी, प्रिया सिरमौर जी, अंजू पाठक जी, अनीता सक्सेना जी सहित महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बहनों की गरिमामय उपस्थिति रही। उपस्थित महिलाओं ने बजट को लेकर अपने अनुभव और सुझाव भी साझा किए।

कार्यक्रम के समापन पर जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि वर्मा जी ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं कार्यकर्ता बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से बजट और सरकारी योजनाओं की सही जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाई जा रही है। उन्होंने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।






