पलक विकास सुखवानी ने तिल्दा नेवरा मे आधुनिक गार्डन व चौपाटी बनाने की अनुशंसा पर मंत्री टंकराम वर्मा जी का जताया आभार
तिल्दा-नेवरा :छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 के गार्डन एवं चौपाटी निर्माण के लिए मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 1 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। जो कि इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए तिल्दा नेवरा के वार्ड 13 के पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने प्रदेश सरकार के मंत्री टंक राम वर्मा का आभार व्यक्त किया है।
गौरतलब हो कि तिल्दा नेवरा नगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी जी ने बताया कि वार्डवासियों की लंबे समय से मांग रही थी। की इस क्षेत्र में एक आधुनिक गार्डन और चौपाटी का निर्माण हो। जो आज के समय में बहुत जरूरी है। जिससे लोगों को मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान मिल सके। लेकिन अब इस स्वीकृति के बाद वार्ड 13 में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
बता दे कि इस अवसर पर बलौदाबाजार विधानसभा के जन जन के प्रिय व छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि तिल्दा नेवरा के ह्रदय स्थल मे स्थीत गार्डन में चौपाटी निर्माण होने से यहाँ घूमने आने वाले नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ प्राप्त होंगी। इससे बच्चों, महिलाओं, युवाओं तथा वरिष्ठजनों के लिए एक ही स्थान पर अनेक मनोरंजन, बैठने और समय बिताने की सुविधा उपलब्ध होगी। आगे माननीय श्री टंकराम वर्मा जी ने कहा कि यह निर्माण स्थानीय नागरिकों के जीवन स्तर को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा।

ज्ञात हो कि तिल्दा-नेवरा के स्थानीय लोगों ने भी स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए। अपनी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए। कहा कि वार्ड 13 में बनने वाला नया गार्डन क्षेत्र का आकर्षण बनेगा और लोगों को परिवार के साथ समय बिताने का नया स्थान मिलेगा। यह प्रयास नगरपालिका के सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के लिए बडी खुशखबरी है।





