Chhattisgarh NewsLatest News

बार्डर 2 की बडी सफलता के बाद अब सन्नीदेवोल की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार दर्शको को

मुम्बई : पुरे देश भर में बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल इन दिनों बॉर्डर 2 की सफलता के बाद छाये हुए हैं। जिसका का आनंद वह खुद भी ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह फिल्म 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके सुपरहिट साबित हो चुकी है। बॉर्डर 2 के बाद फैंस सनी देओल की अगली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं सनी पाजी भी अपनी आगामी फिल्मों पर लगातार काम कर रहे हैं। वह इन दिनों अपनी कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। सनी देओल के पास इस समय फिल्मों की लंबी लाइन लगी हुई है। इसी साल उनकी चार फिल्में रिलीज हो सकती हैं।

गौरतलब हो कि बॉर्डर 2 के बाद इस साल सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 रिलीज होने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म भी भारत-पाकिस्तान की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसके अलावा सनी देओल इस साल गबरू, रामायण और इक्का में भी नजर आएंगे। इस नयी व धमाकेदार नयी फिल्म गबरू में सनी पाजी एक गांव वाले के किरदार में दिखाई देंगे, जो अपना सपना पूरा करने के लिए शहर आता है। वहीं इक्का में सनी पाजी एक वकील की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म का टीज़र रिलीज हो चुका है और इसमें उनकी टक्कर अक्षय खन्ना से होगी।

img 20260219 wa00145764118888282451631 - img 20260219 wa00145764118888282451631

इसके साथ ही इस साल सनी पाजी भगवान के किरदार में भी नजर आने वाले हैं। मेगा बजट फिल्म रामायण का पहला पार्ट इस साल रिलीज होने वाला है, जिसमें सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles