
आदित्य विद्या मंदिर के तीन छात्र ‘इंस्पायर अवार्ड’ के लिए चयनित
बैकुंठ, तिल्दा नेवरा रायपुर : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत आदित्य विद्या मंदिर, बैकुंठ (स्टेशन पारा) के छात्रों ने अपनी वैज्ञानिक सोच और नवाचार के दम पर एक बार फिर विद्यालय का नाम रोशन किया है। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ‘इंस्पायर अवार्ड’ (INSPIRE Award) के लिए विद्यालय के तीन होनहार विद्यार्थियों का चयन हुआ है। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जो स्कूल और विद्यार्थियों के प्रयासों का प्रमाण है।
चयनित छात्रों की सूची:
पायल (कक्षा 7वीं)
पिंटू कुमार (कक्षा 7वीं)
वर्षा निर्मलकर (कक्षा 6वीं),
गौरतलब हो कि यह चयन विद्यार्थियों के अनूठे प्रोजेक्ट्स और विज्ञान के प्रति उनकी गहरी रुचि के कारण हुआ। इन छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट्स को विज्ञान शिक्षक संजू कुमार के मार्गदर्शन में तैयार किया, जो कि अब राष्ट्रीय स्तर पर सराहना प्राप्त कर रहे हैं। इन बच्चों ने अपने नवाचारी विचारों और प्रयोगों से न्यायपूर्ण रूप से पुरस्कार में चयन हासिल किया है। जिससे विद्यालय में खुशी का माहौल है।



ये रही विद्यालय प्रशासन की प्रतिक्रिया:
बता दे कि आदित्य विद्या मंदिर बैकुंठ के विद्यालय प्रशासन, स्कूल डायरेक्टर पवन कुमार साहू, प्राचार्य और शिक्षकों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और चयनित छात्रों को बधाई दी। पवन कुमार साहू ने इस मौके पर कहा, “यह हमारे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। हमारे छात्रों की मेहनत और संजू सर के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि आज इन बच्चों का चयन इतने बड़े मंच के लिए हुआ है।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को सही मार्गदर्शन मिले, तो वे देश के वैज्ञानिक मानचित्र पर अपनी जगह बना सकते हैं।
किसका रहा मार्गदर्शक का योगदान:
विज्ञान शिक्षक संजू कुमार ने इन छात्रों के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके दिशा-निर्देशन में विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम और समर्पण से अपने प्रोजेक्ट्स को पूरा किया, जो आज राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त कर रहे हैं। संजू कुमार ने विद्यार्थियों को यह प्रेरणा दी कि किसी भी काम में सच्ची मेहनत और समर्पण ही सफलता की कुंजी है।
ये’ है इंस्पायर अवार्ड’ का महत्व :
ज्ञात हो कि ‘इंस्पायर अवार्ड’ भारत सरकार द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तहत आयोजित एक राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता है, जो छात्रों को नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करती है। यह अवार्ड विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्टता को पहचानने के साथ-साथ विद्यार्थियों को अपने विचारों को वास्तविकता में बदलने का एक मंच प्रदान करता है। इससे छात्रों को देश के बड़े वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं से प्रेरणा मिलती है और वे अपने भविष्य को आकार देने के लिए और अधिक प्रेरित होते हैं।
क्या है आगे का रास्ता :
इस अवार्ड के चयन के बाद अब ये छात्र राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खोज और प्रोजेक्ट्स को प्रस्तुत करेंगे। स्कूल प्रशासन ने इन छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं और यह विश्वास जताया है कि इन विद्यार्थियों की मेहनत और संघर्ष का परिणाम उन्हें आगे चलकर और भी बड़े मंचों पर सफलता दिलाएगा।





