All India NewsChhattisgarh NewsEntertainment NewsLatest News

ब्रेकिंग : धुरंधर 2 की नई डिटेल आई सामने, एक सीन ने बढ़ाया सस्पेंस

धुरंधर की स्टोरी आधा हकीकत आधा फसाना कुछ लोगो को लगता है। देखने के बाद

 

तिल्दा नेवरा/मनोरंजन डेस्क :
बालीवुड मे बहुत ही चर्चा में रहने वाले फिल्म धुरंधर 2 को लेकर एक नई दिलचस्प जानकारी सामने आई है, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है। हाल ही में सामने आए एक पोस्टर और बिहाइंड-द-सीन क्लिप के अनुसार फिल्म के एक महत्वपूर्ण सीन में दिखाई गई तस्वीर असली नहीं थी। बल्कि वह एक किरदार का हिस्सा थी।धुरंधर

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, फिल्म में दाऊद इब्राहिम से जुड़ी जो तस्वीर दिखाई गई है, वह असल फोटो न होकर अभिनेता दानिश इकबाल द्वारा निभाए जा रहे किरदार का हिस्सा है। इस खुलासे ने दर्शकों को चौंका दिया है और फिल्म की कहानी को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक सीन दिखाया गया है। जिसमें किरदार के लुक और प्रेजेंटेशन को बेहद रियल दिखाने की कोशिश की गई है। यही कारण है कि कई लोगों को वह तस्वीर असली लगी, लेकिन अब साफ हो गया है कि यह केवल फिल्मी प्रस्तुति का हिस्सा है।

वही इस फिल्म से जुड़ी इस तरह की छोटी-छोटी डिटेल्स दर्शकों के बीच रोमांच बनाए हुए हैं। धुरंधर 2 के मेकर्स द्वारा सस्पेंस और रियलिटी का ऐसा मिश्रण फिल्म को और भी खास बना सकता है।

Leave a Reply

Related Articles