
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल में 17 पदों पर सीधी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
रायपुर : छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा प्रयोगशाला परिचारक के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरी की जाएगी।
गौरतलब हो कि जारी विज्ञापन के अनुसार प्रयोगशाला परिचारक (Lab Attendant) के कुल 17 पद भरे जाएंगे। यह पद चतुर्थ श्रेणी के अंतर्गत आते हैं और इनका वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल-3 निर्धारित किया गया है।
श्रेणीवार पदों का विवरण:
अनारक्षित (UR) – 07 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 06 पद
अनुसूचित जाति (SC) – 02 पद
अनुसूचित जनजाति (ST) – 02 पद
बता दे कि इनमें से कुछ पदों पर छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों, महिलाओं तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षण का प्रावधान भी रखा गया है।
शैक्षणिक योग्यता:
अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषय के साथ हायर सेकेंडरी (12वीं) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
आयु सीमा:
न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी नियमों के अनुसार मान्य होगी।
विज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि चयन प्रक्रिया माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अधीन संपन्न की जाएगी।

इस भर्ती हेतु इच्छुक अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी एवं आवेदन के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।





