
कोमाखान मे शराब पीने को लेकर जीजा ने साले की कर दिया हत्या पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोमाखान /रायपुर, 10 अप्रैल 2026 : छत्तीसगढ़ के कोमाखान के क्षेत्र के समीपस्थ ग्रामीण क्षेत्र कुम्हारी में खारुन नदी किनारे एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां शराब को लेकर हुए विवाद में जीजा ने अपने ही साले की हत्या कर दी। दोनों ही ईंट भट्टे में मजदूरी का काम करते थे।

गौरतलब हो कि जानकारी के अनुसार, मृतक घनश्याम यादव (30 वर्ष) और आरोपी गोपी उर्फ गोप सिंह बरिहा (45 वर्ष) ग्राम पल्सीपानी, थाना कोमाखान जिला महासमुंद के निवासी हैं और कुम्हारी स्थित एक ईंट भट्टे में काम करते थे। बताया जा रहा है कि 8 अप्रैल को दोनों सिल्तरा स्थित शराब भट्टी में शराब पीने गए थे। इसी दौरान आरोपी ने मृतक को 150 रुपये देकर शराब लाने भेजा, लेकिन घनश्याम शराब लाकर खुद ही पी गया। इस बात को लेकर आरोपी नाराज था।
बता दे कि इस मामले में अगले दिन 9 अप्रैल को दोनों खारुन नदी के पास नहाने गए। इसी दौरान घनश्याम शौच के लिए नदी किनारे चला गया, जहां आरोपी भी उसके पीछे पहुंच गया। गुस्से में आकर आरोपी ने उसे नदी के मेढ़ से धक्का दे दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। आरोपी को जब आशंका हुई कि कहीं उसकी मौत न हो गई हो और मामला उजागर न हो जाए, तो उसने अपने गमछे से घनश्याम का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।





