Chhattisgarh NewsLatest News

शिक्षक की भूमिका समाज में अद्वितीय रानी सौरभ जैन ने शिक्षक भागीरथी पांसे के सम्मान मे कही

तिल्दा नेवरा : नगर में स्थित आरआरबी नेवरा क्रमांक एक एवं प्राथमिक शाला तिल्दा बांसटाल के शिक्षकों और छात्रों ने प्रधानअध्यापक श्री भागीरथी पांसे के जन्मदिन के अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर पांसे सर ने ‘आओ खुशियां बांटे’ के तहत नेवता भोज का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में अतिथि और शिक्षक समुदाय के लोग उपस्थित थे।

बता दे कि इस समारोह में भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष सौरभ जैन, वार्ड पार्षद रानी सौरभ जैन, किरण बाला छाबड़िया, शिक्षा विभाग के बीआरसी देवेंद्र ठाकुर, बीईओ बीआर दास, संकुल प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार चंदानी सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, शिक्षिकाएं, समन्वयक, पांशे सर के परिवारजन और मित्रगण उपस्थित थे।

inshot 20260413 2236075607647382815724331556 - inshot 20260413 2236075607647382815724331556

ज्ञात हो कि पार्षद रानी सौरभ जैन ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे न केवल पुस्तकीय ज्ञान देते हैं, बल्कि व्यावहारिक ज्ञान भी प्रदान करते हैं, जिससे आदर्श नागरिक बनते हैं। पांसे सर के सेवानीवृत्ति और जन्मोत्सव को उत्साहपूर्वक मनाया गया, और उनके समर्पण, ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles