Chhattisgarh NewsPolitical News

देश मे नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर रानी सौरभ जैन तिल्दा नेवरा पार्षद का बयान

तिल्दा नेवरा : केंद्र सरकार द्वारा पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा शहर मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी सौरभ जैन ने इसे देश की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है।

img 20260414 wa00159176635454964701931 - img 20260414 wa00159176635454964701931

ज्ञात हो कि श्रीमती जैन ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व देने का मार्ग प्रशस्त करेगा, जिससे निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और यह अधिनियम उसी संकल्प का सशक्त उदाहरण है।

उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की महिलाएं अब अधिक आत्मनिर्भर बनेंगी और समाज के हर क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाते हुए देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।अंत में श्रीमती रानी सौरभ जैन ने सभी महिलाओं से आह्वान किया कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए आगे आएं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles