Crime NewsLatest Newsउत्तर प्रदेश

अलीगढ़ में दरिंदगी की हद पार पर बंधक बना नोचते रहे आबरू : बीच सडक पर हुई दरिदों की धुलाई

विधवा महिला को 15 दिनों तक होटल में बंधक बनाकर गैंगरेप : बच्चे के लिए आबरू की भीख मांगती रही अबला

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश :एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अलीगढ़ के एक होटल में विधवा महिला को 15 दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म और बर्बरता की गई।गैंगरेप

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता को आरोपियों ने जबरन होटल में कैद कर रखा था। जहां उसके साथ लगातार अत्याचार किया गया। इस दौरान महिला ने कई बार बच्चों के नाम से अपनी जान की भीख मांगी। लेकिन दरिंदों का दिल नहीं पसीजा। उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

गौरतलब हो कि यह घटना गुरुवार की रात किसी तरह मौका पाकर पीड़िता वहां से भाग निकली और सड़क पर पहुंचकर मदद के लिए चिल्लाने लगी। तभी शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

बता दे कि इसी दौरान एक आरोपी ने महिला को फिर से पकड़ने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया। तब गुस्साई भीड़ ने आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी और तत्काल पुलिस को सूचना दी।इस मामले की गंभीरता को देखते हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अवगत हो कि पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में केस दर्ज किया गया है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही, पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

लेकिन सोचने वाली बात है कि इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles