
खेल ब्रेकिंग : रायपुर में आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल 2026-27 की घोषणा
रायपुर : छत्तीसगढ़ के जिला प्रशासन द्वारा संचालित विभागीय आवासीय खेल अकादमी के लिए वर्ष 2026-27 हेतु चयन ट्रायल की घोषणा कर दी गई है। यह ट्रायल विभिन्न खेलों में प्रतिभाशाली बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के चयन के लिए आयोजित किया जाएगा।

गौरतलब हो कि जारी सूचना के अनुसार, तीरंदाजी (बालक/बालिका), फुटबॉल (बालिका) एवं वेटलिफ्टिंग (बालक/बालिका) के लिए चयन ट्रायल 28 एवं 29 अप्रैल 2026 को आयोजित होंगे। वहीं हॉकी (बालक/बालिका) और एथलेटिक्स (बालक/बालिका) के ट्रायल 30 अप्रैल से 01 मई 2026 तक संपन्न होंगे। सभी ट्रायल का समय प्रातः 7:00 बजे से निर्धारित किया गया है।
पात्रता एवं आयु सीमा :
इस खेल से संबंधित इस चयन प्रक्रिया में राज्य के बालक-बालिका खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। साथ ही अन्य राज्यों के 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भी इसमें शामिल हो सकेंगे।
ये होगी चयन प्रक्रिया :
सभी इच्छुक खिलाड़ियों को ध्यान देना होगा। जिसमे ट्रायल के प्रथम दिवस पर पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सकीय परीक्षण एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी। द्वितीय दिवस पर संबंधित खेलों का कौशल परीक्षण आयोजित किया जाएगा।
जाने कहां होगा आयोजन :
इस आयोजन के स्थल
प्रथम दिवस की प्रक्रिया स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा, रायपुर में होगी।
बता दे कि तीरंदाजी के लिए एरीना बालिका खेल छात्रावास के सामने, हॉकी के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पिच-02 तथा फुटबॉल, एथलेटिक्स एवं वेटलिफ्टिंग के लिए स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा को निर्धारित किया गया है।
चयनित खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाएं :
जानकारी के अनुसार चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, प्लेइंग किट तथा दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
जाने कैसे करें आवेदन :
अवगत हो कि इच्छुक खिलाड़ी जिला कार्यालयों से संपर्क कर सकते हैं या आयोजन तिथि के प्रथम दिवस सुबह 7 बजे से सीधे उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हैं। वही इस खेल विभाग ने सभी उभरते खिलाड़ियों से इस अवसर का लाभ उठाने और अपने भविष्य को नई दिशा देने का आह्वान किया है।





