
ब्रेकिंग : रायपुर जिला चिकित्सालय में जीवन दीप समिति के तहत भर्ती, 44 पदों पर आवेदन आमंत्रित
रायपुर : छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर स्थित जिला चिकित्सालय में जीवन दीप समिति के माध्यम से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। कार्यालय सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक द्वारा जारी इस भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

बता दे कि जारी सूचना के अनुसार यह भर्ती जिला चिकित्सालय पंडरी रायपुर एवं मातृ-शिशु चिकित्सालय, आंबेडकर अस्पताल परिसर में मानव संसाधन की पूर्ति हेतु की जा रही है। सभी नियुक्तियां संविदा आधार पर की जाएंगी।
इन पदों पर होगी भर्ती:
स्टाफ नर्स – 25 पद (B.Sc Nursing या GNM, CG Nursing Council में पंजीयन आवश्यक)
लैब टेक्नीशियन – 2 पद (DMLT/BMLT, CG Paramedical Council में पंजीयन)
लैब असिस्टेंट – 2 पद (12वीं विज्ञान के साथ, लैब अनुभव)
वार्ड आया – 10 पद (8वीं पास)
वार्ड बॉय – 5 पद (8वीं पास)
ये होगी मानदेय (कलेक्टर दर):
स्टाफ नर्स को ₹13,386, लैब टेक्नीशियन/असिस्टेंट को ₹12,606 तथा वार्ड स्टाफ को ₹11,176 प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।
भर्ती प्रक्रिया में चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा तथा नियुक्ति 59 दिनों के लिए कलेक्टर दर पर की जाएगी।
ये होगी आवेदन की तिथि :
इच्छुक अभ्यर्थी 29 अप्रैल 2026 से 5 मई 2026 तक कार्यालयीन समय में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट Raipur District Administration (www.raipur.gov.in�) पर विजिट कर सकते हैं।
नोट: आवेदन केवल पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।





