Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की उठी मांग: राष्ट्रपति के नाम एस डी एम आशुतोष देवांगन को सौंपा ज्ञापन

तिल्दा नेवरा : गौ माता के संरक्षण, संवर्धन व उसे राष्ट्र में सर्वोच्च सम्मान दिलाने के उद्देश्य से संचालित ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान‘ के अंतर्गत सोमवार 27 अप्रैल 2026 को क्षेत्र में व्यापक जनजागरण देखने को मिला । इस अभियान के तहत गौ भक्त संगठित होकर शासन-प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाने एस डी एम कार्यालय पहुंचे ।

img 20260427 wa00023295643592368324695 - img 20260427 wa00023295643592368324695

छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के प्रदेश संयोजक संदीप वर्मा ने बताया कि अभियान के तहत माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व राज्यपाल के नाम एक प्रार्थना अनुविभागीय अधिकारी तिल्दा को सौंपा गया । इस मांग पत्र का मुख्य उद्देश्य देशभर में गौ माता को ‘राष्ट्र माता‘ का दर्जा दिलाना, गौवंश संरक्षण के लिए कठोर कानून बनाना व समाज में गौ सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

बता दे कि तिल्दा नेवरा क्षेत्र के समस्त हिन्दू ,गौ भक्त ,संत समाज संस्थान के सदस्यों के अनुसार यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि गौ माता के प्रति श्रद्धा व सेवा का एक व्यापक जन आंदोलन है। गौवंश भारतीय संस्कृति, कृषि व आस्था का अभिन्न अंग है। जिसके संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग का आगे आना आवश्यक है। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मुहिम को सफल बनाने व गौ माता के प्रति अपने समर्पण को प्रदर्शित करने का आह्वान किया है।

img 20260427 wa00016792737612628724588 - img 20260427 wa00016792737612628724588

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से संदीप वर्मा ,हीरालाल धुरंधर,चंद्रशेखर सिंह राजपूत ,सोनू योगी, ओमप्रकाश निषाद, गोल्डी योगी, संजय, सुखेन्द्र कुमार, दीपक कुमार वर्मा, भूषण देवांगन, योगेश कुमार वर्मा ,हीरा लाल धुरंधर, नेभन ताम्रकार, राहुल विधानी ,आदित्य तिवारी ,दीपक साहू ,मनोज ध्रुव, देव कुमार साहू ,तेज़ राम पटेल ,दानेश्वर साहू , पंकज वर्मा, राकेश सोनी ,जनक राम साहू, भगवती निषाद, महेश ध्रुव,एवं तिल्दा नेवरा क्षेत्र के समस्त हिन्दू ,गौ भक्त ,संत समाज संस्थान के सदस्य उपस्थित रहे।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles