Chhattisgarh NewsLatest News

शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सासाहोली का परीक्षा 100% परिणाम घोषित, भाजपा नेता सौरभ जैन ने दी बधाई

तिल्दा : शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सासाहोली का स्थानीय परीक्षा परिणाम आज घोषित किया गया। कक्षा 09वीं एवं 11वीं के परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला।

img 20260427 wa00578921146669693720874 - img 20260427 wa00578921146669693720874

कक्षा 11वीं का विषयवार परिणाम:

कक्षा 11वीं में बायो समूह का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इसी तरह कॉमर्स समूह का परिणाम भी 100% दर्ज किया गया। आर्ट्स समूह का परीक्षा परिणाम 93% रहा।

कक्षा 9वीं का परिणाम:

कक्षा 9वीं का परीक्षा परिणाम 50% रहा। विद्यालय प्रबंधन ने कमजोर परिणाम वाले विषयों पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती रानी सौरभ जैन, प्राचार्य अमरजीत पासवान एवं समस्त व्याख्यातागण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में श्रीमती रानी जैन द्वारा कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को उपहार प्रदान किए गए। उन्होंने सभी मेधावी विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराकर उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही समस्त उत्तीर्ण बच्चों का भी मुंह मीठा कराकर पुरस्कार प्रदान किए गए।

img 20260427 wa00546677518977336006728 - img 20260427 wa00546677518977336006728

वही श्रीमती रानी सौरभ जैन ने कहा, “बच्चों की यह सफलता उनकी मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का नतीजा है। 11वीं में बायो और कॉमर्स का 100% रिजल्ट गर्व की बात है। कक्षा 9वीं के परिणाम को बेहतर करने के लिए शिक्षकों के साथ मिलकर योजना बनाएंगे।”

अवसर पर भाजपा नेता सौरभ जैन ने कहा भाजपा नेता सौरभ जैन ने विद्यालय के शानदार परिणाम पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा, “शासकीय स्कूल के बच्चों ने 100% परिणाम देकर साबित कर दिया कि सरकारी विद्यालयों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई शिक्षा नीति और राज्य सरकार की बेहतर योजनाओं का असर है। बायो और कॉमर्स में 100% रिजल्ट बताता है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं।”

सौरभ जैन ने आगे कहा, “शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष रानी सौरभ जैन के नेतृत्व में विद्यालय लगातार प्रगति कर रहा है। मैं सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देता हूं। कक्षा 9वीं के परिणाम में सुधार के लिए भाजपा सरकार हर संभव मदद करेगी। शिक्षा के क्षेत्र में कोई भी बच्चा पीछे न रहे, यह हमारा संकल्प है।”

वही विद्यालय के सदस्य अमरजीत पासवान ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि विद्यालय आगे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles