नेशनल लोक अदालत 09मई को तिल्दा मे एक दिन में अनेक मामलों का निस्तारण कर फैसला सुनाया जाएगा

तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के व्यवहार न्यायालय तिल्दा नेवरा में शनिवार,09 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आपसी सुलह-समझौते के आधार पर लंबित मुकदमों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। इसकी जानकारी प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट भावेश कुमार वट्टी ने दी।

बता दे कि लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में होगा। इसमें विभिन्न प्रकार के प्रकरणों का निपटारा किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं —
सिविल प्रकरण ,दांडिक प्रकरण ,मोटर यान अधिनियम से संबंधित मामले ,बैंक लोन सम्बन्धी प्रकरण नगर पालिका ,नगर पंचायत जल कर ,मकान कर से सम्बंधित ,सुलह योग्य आपराधिक वाद प्रकरणों का निपटारा किया जाएगा।
ज्ञात हो कि प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट भावेश कुमार वट्टी ने सभी विभागों को राष्ट्रीय लोक अदालत में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लंबित मुकदमों से प्रभावित लोगों से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।



