Chhattisgarh NewsCrime NewsLatest News

बहेसर मे 6 वर्षीय बालिका पर हृदयविदारक अनाचार के विरोध में साहू समाज का फुटा घुस्सा किया फांसी की मांग

तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र तिल्दा नेवरा के ग्राम पंचायत बहेसर में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना के विरोध में साहू समाज के समस्त पदाधिकारी गण ,पार प्रमुख ,एवं समस्त साहू समाज तिल्दा नेवरा ,किरना परिक्षेत्र ने तहसीलदार रामप्रसाद बघेल और थाना तिल्दा नेवरा में ज्ञापन सौंपा और दोषी को फांसी की सजा देने की मांग कीये।

img 20260501 wa00092153784482473083275 - img 20260501 wa00092153784482473083275

गौरतलब हो कि इस घटना पर समाज के लोगो ने कहा की
एक तरफ जहां समाज में बेटियों की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते है। वहीं ऐसी घटनाएं उन दावों पर सवाल खड़े कर देती हैं। आखिर कब सुरक्षित होंगी मासूम बेटियां? एक 6 वर्षीय अबोध मासूम जो खुशी के माहौल में शामिल होने अपने मामा के घर ननिहाल में आई थी। आज अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी की जंग लड़ रही है। ये घटना सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि समाज के लिए एक बड़ा सवाल है। सवाल यह है की आखिर कब थमेगा ऐसे अपराधों का सिलसिला…?


बता दे कि अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं बचा है। बेखौफ मासूम बच्चे अपराधियों के निशाने पर हैं।आखिर कब तक मासूमों की सुरक्षा से समझौता होता रहेगा?दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

साहू समाज के द्वारा दिये गये इस ज्ञापन देने के समय साहू समाज के समस्त पदाधिकारी गण ,पार प्रमुख ,एवं समस्त साहू समाज तिल्दा नेवरा। जिसमे विशेष रूप से जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व समाजसेवी महेंद्र साहू, किरना परिक्षेत्र अध्यक्ष पवन साहू, नेवरा शहर साहू समाज अध्यक्ष व वकील मनोहर साहू, खुडमुडी सरपंच, बजार लाल साहू,सहीत बहुत से समाज प्रमुखों व नागरिकों की उपरही।

वही समाज के आक्रोशित लोगो ने यदि अपराधी के उपर फांसी की सजा नही सुनाई गई। तो पुरा समाज उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles