Chhattisgarh NewsLatest NewsSports News

अल्ट्राटेक बैकुंठ में ऐतिहासिक क्रिकेट टूर्नामेंट, एकता और भाईचारे की बना बडा मिसाल

तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ औद्योगिक क्षेत्र के अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स में आयोजित इस वर्ष एक अनोखे और ऐतिहासिक क्रिकेट टूर्नामेंट ने संगठन में एकता और भाईचारे की नई मिसाल पेश कीये है । जिसमे इस आयोजन में दैनिक वेतनभोगी अस्थायी श्रमिकों से लेकर स्टाफ तक जिसमे सुरवाईजर, इंजिनियर, मैनेजर, आदि सभी वर्गों की एक टीम के रूप में सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

img 20260502 wa00205181110434458909410 - img 20260502 wa00205181110434458909410

गौरतलब हो कि टूर्नामेंट का आयोजन यूनिट हेड पवन कुलकर्णी, राजीव सिंघल एवं जितेंद्र तंवर के नेतृत्व में किया गया। उनके मार्गदर्शन और समन्वय से यह पहल सफलतापूर्वक संपन्न हुई।जिसमे इस आयोजन से सभी स्तर के कर्मचारियों, श्रमिकों मे एक अलग उत्साह व सहयोग की भावना से प्रभावित होते हुए देखा गया।

ज्ञात हो कि ” अल्ट्राटेक बैकुंठ प्रिमियर लिग” के रूप में इस प्रतियोगिता की सबसे खास बात इसकी समावेशी संरचना रही। सभी प्रतिभागियों को 6 टीमों में विभाजित किया गया। जिसे A पूल व B पूल में विभाजित किया गया था। जिसमें बडी व खास बात यह रही है कि सभी प्रत्येक टीम का कप्तान स्टाफ वर्ग से और उप-कप्तान श्रमिक वर्ग से बनाया गया था । इस नवाचार ने सभी के बीच समान भागीदारी और आपसी सहयोग को बढ़ावा दिया।

img 20260502 wa00145179658300161638321 - img 20260502 wa00145179658300161638321

बता दे कि पहली बार आयोजित इस अल्ट्राटेक बैकुंठ प्रिमियर लिग टूर्नामेंट का उद्देश्य प्रबंधन, वेज बोर्ड और श्रमिकों के बीच संबंधों को मजबूत करना और आपसी तालमेल को बेहतर बनाना था। जिसमें इस वर्ष का यह बडा आयोजन पूरी तरह एतिहासिक रूप से सफल रहा।

अवगत हो कि इस रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट कार्यक्रम का संचालन स्पोर्ट्स कमेटी द्वारा किया गया। जिसमें अजीत कुमार सिंह, चिन्मय राउत, अभिषेक तेवतिया, बृजेश पटेल, कामेश्वर प्रसाद, राजेश वर्मा, जितेंद्र वर्मा एवं परमेश्वर पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके समर्पण और उत्कृष्ट समन्वय ने आयोजन को यादगार बना दिया।

वही मैदान पर खेल के साथ-साथ आपसी समझ, सम्मान और भाईचारे का वातावरण साफ नजर आया। प्रतिभागियों ने इसे केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच बताया जिसने दिलों को जोड़ने का काम किया।वही एक नई खुशी की लहर पैदा कर दिया।

इस अवसर पर टूर्नामेंट के दौरान श्रमिकों और वेज बोर्ड के सदस्यों के बीच खुशी, संतोष और अपनापन देखने को मिला। हर व्यक्ति ने खुद को एक ही परिवार का हिस्सा महसूस किया। यह क्रिकेट टूर्नामेंट खेल से आगे बढ़कर बैकुंठ सीमेंट वर्क्स परिवार में एकता, सहयोग और अपनत्व की भावना को और मजबूत करने में सफल रहा।

कार्यक्रम के समापन समारोह में अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के टैक्निकल हैड फंक्शन श्री राजिव सिंगल जी ने सभा को शुभकामनाएं दी और धन्यवाद भी दिया। कि आप पहले खेले रहे। दो अब भुल गये। उन्ही खेल को दुबारा याद करते हुए। आप सभी बडचड कर हिस्सा लिये। जिसमे वे अपने आपको भी बताया। वही इस बार की टीम निर्माण की जो तरीका की सिघल जी ने भुरी भुरी प्रशंसा किये ।

अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के एच आर हैड जितेन्द्र सिंह तनवर जी ने अवसर पर सभी को कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए। कहा कि यह एक नई सोच के साथ नया आगाज रहा। आगे भी यही व्यवस्था बनाये रखते हुए, और भी आयोजन किये जाने का आश्वासन दिया।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles