Chhattisgarh NewsPolitical News

देशहित में रानी सौरभ जैन का संकल्प पेट्रोल-डीजल और सोने की खरीदारी से बनाई दूरी

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने नागरिकों से प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन करने की कही बात

तिल्दा-नेवरा /रायपुर :
नगर पालिका क्षेत्र की पार्षद एवं तिल्दा-नेवरा शहर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी जैन ने देशहित में प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील का समर्थन करते हुए पेट्रोल-डीजल के सीमित उपयोग तथा सोने के आभूषणों की खरीदारी से फिलहाल दूरी बनाए रखने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री

बता दे कि इस अवसर रानी जैन ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में देशहित सर्वोपरि है और प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए संयम और जागरूकता का परिचय देना चाहिए। उन्होंने बताया कि वे स्वयं इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग कर रही हैं तथा परिस्थितियां सामान्य होने तक कोई नया सोने का आभूषण नहीं खरीदेंगी।
उन्होंने शहरवासियों से भी प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन करने का आह्वान किया। विशेष रूप से महिलाओं से आग्रह करते हुए कहा कि वे अनावश्यक आभूषण खरीदारी से बचें और ईंधन की बचत को प्राथमिकता दें। प्रधानमंत्री

इस अवसर पर रानी जैन ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भी देश की आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्रहित में सहयोग की भावना के साथ आगे आने की अपील की।

Show More

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles