Chhattisgarh News

रायपुर के शांति नगर में सजी भक्ति की महफिल, माता के जयकारों से गूंजा विमतरा हॉल

रायपुर (मनोज शुक्ला की रिपोर्ट) : छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के शांति नगर स्थित विमतरा हॉल में आयोजित माता के भव्य जागरण कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। देर रात तक चले इस आयोजन में माता रानी के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।

img 20260516 wa00311309481306213559829 - img 20260516 wa00311309481306213559829

बता दे कि कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ महिला मंच की डॉ. नीतू सिंह द्वारा कराया गया। आयोजन में भजन गायिका डॉ. विधा सिंह ने अपने सुरीले भजनों से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। भजनों की प्रस्तुति के दौरान पूरा हॉल भक्तिमय माहौल में डूब गया और हर ओर “जय माता दी” के जयकारे सुनाई देते रहे।

इस पावन आयोजन में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा अवस्थी, भाजपा प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, सच्चिदानंद उपासने, विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत उपाध्यक्ष सरल मोदी, सक्षम संगठन मंत्री रामजी रजवाड़े और पार्षद डॉ. अनामिका सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

ज्ञात हो कि कार्यक्रम की संयोजक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी सुबोध पांडे, सह-आयोजक पदमा शर्मा और पूजा सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही 30 संस्थाओं का सम्मान भी किया गया। आयोजकों ने इसे समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला प्रयास बताया।

इस दौरान कर्ण अग्रवाल, खुशबू शर्मा और सविता मौर्या की विशेष उपस्थिति भी रही।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles