Chhattisgarh NewsCrime NewsLatest News

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल स्नैचिंग करने वाला आरोपी 8 घंटे में गिरफ्तार

रायपुर, 18 मई 2026 : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धर्मलाल कौशिक से मोबाइल छीनने की वारदात का महज 8 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।धरमलाल कौशिक

मीली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक के लिए अपने शासकीय निवास से निकले थे। सुबह करीब 7:15 बजे पीडब्ल्यूडी आर्च ब्रिज के नीचे एक बाइक सवार युवक ने उनका मोबाइल फोन झपट लिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे।

बता दे कि मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच और विभिन्न थाना क्षेत्रों की संयुक्त टीमों को तत्काल जांच में लगाया गया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के संभावित मार्गों में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की लगातार तलाश की जाती रही।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना के करीब 8 घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान मणिकांत ध्रुव (19 वर्ष) निवासी बलौदाबाजार-भाटापारा के रूप में हुई है, जो वर्तमान में रायपुर के राजीव नगर इलाके में रह रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी रैपिडो चालक के रूप में भी कार्य करता था।

इस बडी मामले में रायपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी Dr. Sanjeev Shukla ने कहा कि पुलिस प्रत्येक अपराध को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर रही है। चाहे शिकायत किसी आम नागरिक की हो या किसी हाई प्रोफाइल व्यक्ति की, हर मामले में समान संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और चोरी अथवा छीने गए सामान की बरामदगी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles