Chhattisgarh NewsLatest NewsTech News

छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न, रेल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रायपुर, 29 मई 2026 :  छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीआरसीएल) की बैठक गुरुवार को मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन सहित प्रदेश में संचालित विभिन्न रेल परियोजनाओं की प्रगति और बोर्ड के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

img 20260529 wa00174881780795018661270 - img 20260529 wa00174881780795018661270

बता दे कि इस बैठक के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न रेल परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति, तकनीकी पहलुओं तथा निर्धारित समयसीमा के अनुरूप कार्यों की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। मुख्य सचिव ने परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन एवं समन्वय पर विशेष जोर दिया।बैठक में सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा रेल परियोजनाएं रजत कुमार, विशेष सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय एवं आयुक्त जनसंपर्क तथा संचालक खनिज विकास निगम रजत बंसल सहित वित्त विभाग, रेलवे कॉर्पोरेशन और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में प्रदेश में रेल अधोसंरचना के विस्तार, माल परिवहन क्षमता बढ़ाने तथा औद्योगिक विकास को गति देने के लिए संचालित परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े तकनीकी एवं प्रशासनिक विषयों पर भी जानकारी साझा की। मुख्य सचिव ने परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles