Chhattisgarh NewsCrime NewsLatest News

ब्रेकिंग न्यूज़ : दुर्ग पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई वायरल वीडियो के बाद दो उप निरीक्षक निलंबित

दुर्ग, 03 जून 2026 (जयराम धीवर की रिपोर्ट) : छत्तीसगढ़ के जिला दुर्ग पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक तुलसीराम साहू (थाना पुरानी भिलाई) एवं उप निरीक्षक देव लाल साहू (थाना खुर्सीपार) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।दुर्ग,

ज्ञात हो कि जारी आदेश के अनुसार थाना पुरानी भिलाई के अपराध क्रमांक 288/2026 से जुड़े एक प्रकरण में आरोपी पक्ष से पैसे मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो के आधार पर दोनों अधिकारियों के आचरण को प्रथम दृष्टया संदिग्ध एवं विभागीय अनुशासन के प्रतिकूल माना गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में दोनों उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय रक्षित केंद्र, दुर्ग निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी को मामले की प्राथमिक जांच कर तीन दिनों के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले को लेकर आमजन में भी चर्चा का माहौल है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles