Chhattisgarh NewsLatest NewsSocializetion News

रावत जाति को केंद्रीय OBC सूची में शामिल करने की मांग तेज

छत्तीसगढ़ के झेरिया यादव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

रायपुर/कोरबा (जयराम धीवर की रिपोर्ट) : रावत जाति को केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सूची में शामिल किए जाने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति से मिला। प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर स्थित राज्य अतिथि गृह पहुना में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए रावत जाति को केंद्रीय ओबीसी सूची में तत्काल शामिल करने की मांग की।OBC

प्रतिनिधिमंडल में कोरबा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे। ज्ञापन में बताया गया कि छत्तीसगढ़ में यादव समाज के अनेक परिवार ‘रावत’ उपनाम का उपयोग करते हैं, लेकिन केंद्रीय ओबीसी सूची में नाम शामिल नहीं होने के कारण उन्हें केंद्र सरकार की नौकरियों, शैक्षणिक संस्थानों तथा विभिन्न केंद्रीय योजनाओं में आरक्षण और अन्य लाभ नहीं मिल पा रहे हैं।

समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव ने बताया कि राज्य शासन द्वारा रावत जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने संबंधी अनुशंसा पहले ही भारत सरकार को भेजी जा चुकी है, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इससे समाज के युवाओं और विद्यार्थियों में निराशा का माहौल है।

प्रतिनिधिमंडल ने आयोग अध्यक्ष के समक्ष कहा कि यह केवल आरक्षण का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर समाज को उसका अधिकार प्रदान करे।

इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद भी उपस्थित रहे। उन्होंने समाज की मांग को न्यायसंगत बताते हुए आवश्यक पहल किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की। यादव समाज ने चेतावनी दी है कि यदि रावत जाति को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने के संबंध में जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा तथा छत्तीसगढ़ के सभी सांसदों को ज्ञापन सौंपकर इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles