
Chhattisgarh NewsCrime NewsLatest News
ब्रेकिंग : दुष्कर्म के मामले मे जांच मे लापरवाही बरतने पर सिलयारी चौकी प्रभारी किये गये निलंबित
धरसीवां / रायपुर : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड धरसींवा के अंतर्गत थाना सिलयारी मे पिछले दिनों हुई नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में जांच में लापरवाही बरतने पर सिलयारी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र दुबे को निलंबित कर दिया गया है।

गौरतलब हो कि यह कार्रवाई रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने की। निलंबन के बाद उन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायपुर (ग्रामीण) संबद्ध किया गया है। मामले की प्रारंभिक जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश भी दिए गए हैं।





