
Chhattisgarh NewsEducational NewsLatest News
ब्रेकिंग : शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल
रायपुर : छत्तीसगढ़ में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद अब स्कूल 16 जून से ही खुलेंगे। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने शुक्रवार को इसे लेकर आदेश जारी किया है। सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 16 जून 2026 से प्रदेश के सरकारी और अशासकीय स्कूलों का संचालन शुरू किया जाए।
गौरतलब हो कि जारी आदेश के अनुसार, राज्य में 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश है। अवकाश खत्म होने के बाद शैक्षणिक सत्र 2026-27 का नियमित संचालन 16 जून, मंगलवार से शुरू होगा।





