Chhattisgarh NewsEconomy NewsLatest News

रोजगार ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ सहित देशभर में रोजगार की बहार, हजारों पदों पर निकली भर्ती

रायपुर, 12 जून: नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जून माह रोजगार के सुनहरे अवसर लेकर आया है। केंद्र सरकार, राज्य सरकार, बैंकिंग, रक्षा, रेलवे एवं विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा हजारों पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। छत्तीसगढ़ में भी कई विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

UPSC में 845 पदों पर भर्ती :

ज्ञात हो कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने NDA-II परीक्षा के 394 पद तथा संयुक्त रक्षा सेवा (CDS-II) परीक्षा के 451 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके अलावा वैज्ञानिक एवं प्रबंधकीय पदों पर भी भर्ती निकाली गई है।

SSC में 12 हजार से अधिक पद :

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा ग्रुप-बी एवं ग्रुप-सी के 12,256 पदों पर भर्ती की जा रही है। वहीं SSA/UDC के 227 पद तथा JSA/LDC के 149 पदों के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं।

बैंकिंग सेक्टर में बड़ी भर्ती
बैंकिंग क्षेत्र में भी युवाओं के लिए शानदार अवसर उपलब्ध हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा – 5000 अप्रेंटिस पद
SBI – 7150 अप्रेंटिस पद
MSC बैंक – 36 पद
RNSB – जूनियर एग्जीक्यूटिव पद
अकोला अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक – विभिन्न पद
अन्य अखिल भारतीय भर्तियां
देशभर में विभिन्न संस्थानों में भी भर्ती जारी है –
कोल इंडिया – 660 मैनेजमेंट ट्रेनी पद
NALCO – 268 नॉन-एग्जीक्यूटिव पद
कर्नाटक पुलिस – 3991 सिविल पुलिस कांस्टेबल पद
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट – 167 सफाई सेवक एवं माली पद
CISF – 24 एएसआई पैरामेडिकल स्टाफ पद
ISRO SAC – अप्रेंटिस भर्ती
कैबिनेट सचिवालय – 25 वरिष्ठ फील्ड अधिकारी पद,

छत्तीसगढ़ के अंदर में रोजगार के अवसर :

प्रदेश में भी कई विभागों द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं :
CG व्यापम – ओ.टी. टेक्नीशियन के 15 पद
जिला पंचायत नारायणपुर – ग्राम पंचायत सचिव के 14 पद
SECL – टेलीकॉम/रेडियो मैकेनिक के 65 पद
AIIMS रायपुर – जूनियर रेजिडेंट 30 एवं सीनियर रेजिडेंट 32 पद
CMHO मुंगेली – स्टाफ नर्स सहित 106 पद
सूरजपुर जिला – सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के 15 पद
IIT भिलाई – प्रोजेक्ट एसोसिएट पद
WCD सुकमा – आईटी असिस्टेंट पद,

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका :

अवगत हो कि विशेषज्ञों के अनुसार इस समय केंद्र एवं राज्य स्तर पर बड़ी संख्या में रिक्तियां निकाली जा रही हैं। 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग विभागों में अवसर उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को संबंधित विभागों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन करने की सलाह दी गई है। इस तरह कुल मिलाकर जून 2026 में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह माह रोजगार के नए अवसर लेकर आया है। रक्षा, बैंकिंग, पुलिस, स्वास्थ्य, तकनीकी एवं प्रशासनिक क्षेत्रों में हजारों पदों पर भर्ती जारी है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles