Chhattisgarh NewsEconomy NewsLatest News

रोजगार : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अतिथि शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक ऑफलाइन कर सकते हैं आवेदन

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर सामने आया है। कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास विभाग) द्वारा जिले में अतिथि शिक्षकों (Guest Teachers) के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। जिसमे इस भर्ती प्रक्रिया के तहत संविदा के आधार पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

जाने भर्ती से जुड़ी मुख्य बातें :

​संस्था का नाम: कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास), गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छ.ग.)
​पद का नाम: अतिथि शिक्षक (Guest Teacher)
​कुल रिक्त पद: 11 पद
​नौकरी की श्रेणी: संविदा नौकरी,
​नौकरी का स्थान: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़)
​आवेदन का माध्यम: ऑफलाइन,
​आवेदन की अंतिम तिथि: 30 जून 2026 रखा गया है।

बता दे कि इस संबंध में ​आधिकारिक वेबसाइट: gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in

ऑफलाइन माध्यम से करना होगा आवेदन :

रोजगार के लिए ​जारी विज्ञापन के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ तय समय से पहले जमा करना होगा।

ऐसे मिलेगी विस्तृत जानकारी
:

​भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन पत्र के प्रारूप की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की आधिकारिक वेबसाइट gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in पर जाकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 30 जून 2026 है, इसके बाद मिलने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles