
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के नगरीय निकायों में पार्षदों की हुई मनोनयन
जाने कहा कहा किसकी नियुक्ती हुआ
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विभिन्न नगरीय निकायों में मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति की गई है। शासन ने नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार, भाटापारा तथा नगर पंचायत सिमगा, कसडोल, पलारी और टुंडरा में नामित पार्षदों की सूची जारी करते हुए उन्हें आगामी आदेश तक मनोनीत पार्षद के रूप में नियुक्त किया है।
बता दे कि इस जारी आदेश के अनुसार नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार में ताराचंद कन्नौजे, दिनेश वर्मा, तारा परसवानी, नीलम सोनी एवं अनामिका अग्रवाल को मनोनीत पार्षद बनाया गया है। वहीं नगर पालिका परिषद भाटापारा में राजकुमार कामनानी, डॉ. संतोष वर्मा, रूपेश तिवारी, डॉ. मोहन बांधे एवं मधु सोनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वही इसी प्रकार नगर पंचायत सिमगा में अभिजीत अवस्थी, परस पाठकर, रुक्मणी साहू, प्रशांत देवांगन एवं राजेश सिंह को मनोनीत पार्षद नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत कसडोल में गोटीलाल साहू, राजेन्द्र श्रीवास एवं शीला वर्मा, नगर पंचायत पलारी में नेतरंजन निर्मलकर, नूतन सेन एवं मंजू यादव तथा नगर पंचायत टुंडरा में दामोदर कर्ण, ईश्वर रात्रे एवं लक्ष्मी प्रसाद धीवर को मनोनीत पार्षद बनाया गया है।
ज्ञात हो कि राज्य शासन के इस आदेश के बाद संबंधित नगरीय निकायों में मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति प्रभावी हो गई है। शासन ने यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक के लिए की हैं।





