Health-related NewsLatest News

20 जुलाई से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर – कमल महान

तिल्दा नेवरा : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के संकल्प (सबको अच्छी शिक्षा और सबको अच्छा स्वास्थ्य ) को आगे बढ़ाते हुए। पार्टी की स्थानीय इकाई सोमवार 20जुलाई से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर की शुरुआत कर रही है। यह जानकारी देते हुए आप के प्रमुख कार्यकर्त्ता कमल महान ने बताया कि यह शिविर प्रत्येक सोमवार को सुबह 10बजे से दोपहर 2बजे तक संजना आयुष हॉस्पिटल अग्रसेन चौक नेवरा में आयोजित किया जाएगा ।: आम आदमी पार्टी

ज्ञात हो कि कमल महान ने विज्ञप्ति के माध्यम से दानदाताओं से अपील की है कि उन्हें जन सेवा के इस कार्य के लिए धनराशि की आवश्यकता नहीं है। यदि आपके पास ऐसी सीलबंद एवं एक्सपायरी डेट स्पष्ट रूप से अंकित शेष दवाइयां हैं। जिनका उपयोग सुरक्षित रूप से किया जा सकता है। तो आप उन्हें दान स्वरुप प्रदान कर सकते हैं। जिससे जरूरतमंद मरीजों को लाभ मिल सके। यदि आप चाहें तो नई दवाइयां खरीदकर भी इस जनसेवा अभियान में अपना सहयोग दे सकते हैं।इस सहयोग के लिए 9165455788 पर संपर्क कर सकते हैं।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles