Chhattisgarh NewsLife StyleSocializetion News

छतौद में रथयात्रा संग माँ कर्मा की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ

रथयात्रा पर ग्राम छत्तौद मे दो दिवसीय भव्य आयोजन साहू समाज के द्वारा किया गया

तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के विकासखंड तिल्दा नेवरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत छतौद मे 16 जुलाई भगवान जगन्नाथ जी की यात्रा पर ग्राम पंचायत छत्तौद के बजरंग चौक स्थित नवनिर्मित साहू समाज की आराध्य देवी भक्तिन माता कर्मा मंदिर में मूर्ति स्थापित कर मां कर्मा जी की प्राण-प्रतिष्ठा विधि-विधान से किया गया। यह ग्राम साहू समाज छत्तौद के द्वारा यह आयोजन दो दिवसीय रूप से 15 एवं 16 जुलाई 2026 को श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया ।रथयात्रा

अवगत हो कि इस आयोजन को लेकर ग्राम छत्तौद के हृदय स्थल बजरंग चौक मे नवनिर्मित माता कर्मा मंदिर परिसर को चकाचौंध सजावट से किया गया था। जिसे पुरे ग्राम में भक्तिमय वातावरण बना रहा।इस अवसर पर यहां के साहू समाज के आयोजन समिति के द्वारा पहले दिन 15 जुलाई (बुधवार) को दोपहर 3:00 बजे से महामाया मंदिर, छतोद में माता की मूर्ति का अन्न प्रसन्न कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमे इस दौरान माता की प्रतिमा को चावल में विराजमान कर विशेष धार्मिक विधि-विधान एवं पूजन संपन्न कराया गया।
गौरतलब हो कि वहीं दूसरे दिन 16 जुलाई (गुरुवार)भगवान जगन्नाथ जी की यात्रा के दिन ही सुबह 11:00 बजे से मुख्य कार्यक्रम बजरंग चौक, छतोद स्थित नवनिर्मित माँ कर्मा मंदिर में मां कर्मा जी की प्रतिमा की स्थापना कर प्राण-प्रतिष्ठा किया गया ।रथयात्रा

ज्ञात हो कि इस अवसर पर कार्यक्रम के अंतर्गत गली भ्रमण, मूर्ति स्थापना तथा प्रसाद वितरण किया ।जिसमे इस आयोजन में बड़ी संख्या में साहू समाज के साथ ग्रामीणजन व श्रद्धालुओं की उपस्थिती रही।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles