
तिल्दा-नेवरा राइस मिल के उड़ते भूसे से राहगीर परेशान, शराब दुकान के पास मुख्य मार्ग पर बढ़ी मुश्किलें
नगर से लगे की प्रदुषण फैलाने वाले छोटे उद्योग संचालित
तिल्दा-नेवरा /रायपुर, 29 जुलाई 2026 : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के विकासखंड तिल्दा -नेवरा से सिनोधा जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित अंग्रेजी एवं देसी शराब दुकान के पास बुधवार देर शाम से रात तक राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क किनारे स्थित राइस मिल से उड़कर आ रहा धान का भूसा पूरे मार्ग पर फैल गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।
बता दे कि इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवा के कारण भूसा लगातार सड़क पर उड़ता रहा और दोपहिया वाहन चालकों, पैदल राहगीरों तथा अन्य वाहन चालकों की आंखों और चेहरे पर पड़ता रहा। इससे लोगों को वाहन चलाने और पैदल निकलने में काफी दिक्कत हुई तथा दुर्घटना की आशंका भी बनी रही।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। यदि राइस मिल द्वारा भूसे के उड़ने पर नियंत्रण के लिए उचित व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
राहगीरों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि राइस मिल संचालक को आवश्यक निर्देश दिए जाएं, ताकि सड़क पर भूसा उड़ने से लोगों को होने वाली परेशानी से राहत मिल सके और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके।





