Chhattisgarh NewsEducational NewsLatest News

डाँ. बलराम टहिलियानी परिवार व पार्षद रानी सौरभ जैन द्वारा क्षेत्र के प्रतिभावानो का किया सम्मान


तिल्दा नेवरा : आज 8 सितंबर को बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में विद्यालय के भूतपूर्व विद्यार्थियों के सौजन्य से बने डॉक्टर बलराम उद्धव दास टहिलियानी प्रतिभा सम्मान परिवार ने प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी तिल्दा नेवरा अंचल की हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 के तीन प्रतिभावान बालक और तीन प्रतिभावान बालिकाओं के साथ-साथ हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 के तीन प्रतिभावान बालक और बालिकाओं को मोमेंटो ,500 रू नगद के साथ प्रमाण पत्र व पुस्तक के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इन विद्यार्थियों को तिल्दा नेवरा नगर पालिका की वार्ड पार्षद रानी सौरव जैन ने भी आकर्षक उपहार देकर ईन विद्यार्थियों को सम्मानित किया। 

img 20260908 wa00128359980427658292270 - img 20260908 wa00128359980427658292270

ज्ञात हो कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तिल्दा नेवरा के पूज्य सिंधी पंचायत तिल्दा कैंप के अध्यक्ष श्री शमनलाल खूबचंदानी व अध्यक्षता तिल्दा नेवरा के समाज सेवी हीरानंद हरीरामानी ने की। उक्त अवसर पर बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय नेवरा से पढ़कर निकले प्रथम डॉ बलराम ऊधवदास टहिलियानी व उनकी श्रीमती विद्या टहिलियानी ,विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिंहा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लखेश्वर जाहिरे , राजेश सतपाल किशोर सेतपाल ,खेमचंद विरानी, डॉ चोइथमल बजाज, ओम गोयल ,कृष्ण मुरारी वर्मा, धनराज खत्री ,कन्हैया जोतवानी महात्मा सुंदर दास जेसवानी चिकित्सक डॉक्टर ज्योति सुखवानी,सौरभ जैन ,किशोर रोहरा, वर्तमान तिल्दा नेवरा क्षेत्र के प्रसिद्ध डॉ लक्ष्मण साहू, समाज सेना में अग्रणी पार्षद रानी सौरभ जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

बता दे कि प्रतिभावान विद्यार्थियों अंकित झा ,यश शर्मा, सौम्या साहू ,मिशा दुलवानी के साथ-साथ बच्चों के माता-पिता रविंद्र शर्मा टीकू भट्ट, लक्ष्मण दास दुलवानी ,जेउमल कमलानी राजकुमार अग्रवाल ,दिलेश्वरी साहू, अमित अग्रवाल ,केसरी नंदन झा, मनीराम बघेल, कृष्ण कुमार सोनी मुकेश कुमार साहू उपस्थित रहे।

प्रतिभावान विद्यार्थियों में से अंकित झा ,विनायक अग्रवाल, यश बघेल ने अपने विचार प्रस्तुत किया ।उन्होंने कहा कि हम सब विद्यार्थियों की ओर से डॉक्टर बलराम टहिलियानी जी को उनकी पहल और उनकी सोच को हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद ,जो उन्होंने हमारे जैसे बच्चों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया ।हम सब उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेते हैं और आगे बढ़ेंगे।

इस अवसर पर प्रतिभावान विद्यार्थियों के शालाओं के प्राचार्य वासुदेव साहू, राजेंद्र बंजारे व उनके शिक्षक शिक्षिकाएं की उपस्थित रहे ।अपने प्रेरणादाई उद्बोधन में पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष श्री शमनलाल खूबचंदानी ने कहा कि डॉक्टर बलराम के साथ उन्होंने विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रमों जैसे गांधी जयंती आदि में भाग लिया। वास्तव में वे मेरे और मेरे सहपाठियों के प्रेरणा स्रोत रहे।

वही  कृष्ण मुरारी वर्मा ने डॉक्टर बलराम की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि ये बहुत अच्छे चिंतक और हम सबके प्रेरणा स्रोत है। समाज सेवी हीरानंद हरीरामानी जी ने कहा वे और डॉक्टर बलराम इस विद्यालय के शाला नायक भी रहे हैं। उन्होंने डॉक्टर बलराम का हृदय से धन्यवाद दिया कि उन्होंने इतने अच्छे कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2025 से की जिससे अंचल के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य को पूरा करते हुए अच्छे नागरिक बन रहे हैं।


गीता मर्मज्ञ डॉक्टर बलराम ने विद्यार्थियों से कहा कि वे सभी अपने जीवन के विभिन्न महापुरुषों से प्रेरणा लेकर सकारात्मक सोच बनाकर अच्छे से मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़े और समाज की मजबूत नींव बने। उन्होंने अपने सभी साथियों और विद्यार्थियों पर अपना आशीष बनाए रखें। उन्होंने अपने गुरुजनों श्री खोरबहरा राम वर्मा खूबी राम वर्मा, गंगाधर झा व अपने माता-पिता को याद करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि मैं आज जिस मुकाम पर हूं वह सब मेरे गुरुजनों माता-पिता और यहां बैठे मेरे सभी सहपाठियों का आशीष भी है ।आप भी अपने माता-पिता गुरुजनों सहपाठियों और अपने बड़े भाई बहनों से प्रेरणा लेते हुए जीवन में लगातार मेहनत करते हुए ईमानदारी के साथ सत्यता को अपनाते हुए आगे बढ़े ,और अपने माता-पिता गुरुजनों का सम्मान करते हुए एक अच्छे नागरिक बने। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय की समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।कार्यक्रम का सफल संचालन तो केंद्र प्रसाद वर्मा सेवानिवृत्ति योग शिक्षक द्वारा किया गया ।कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्राचार्य राजेश चंदानी ने सभी को हृदय से धन्यवाद व्यापित किया।आज बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में विद्यालय के भूतपूर्व विद्यार्थियों के सौजन्य से बने डॉक्टर बलराम उद्धव दास टहिलियानी प्रतिभा सम्मान परिवार ने प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी तिल्दानेवरा अंचल की हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 के तीन प्रतिभावान बालक और तीन प्रतिभावान बालिकाओं के साथ-साथ हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 के तीन प्रतिभावान बालक और बालिकाओं को मोमेंटो ,₹500 नगद प्रमाण पत्र और पुस्तक के द्वारा सम्मानित किया गया।

img 20260908 wa0012834487874934500567 - img 20260908 wa0012834487874934500567

इस अवसर पर इन विद्यार्थियों को तिल्दा नेवरा नगर पालिका की वार्ड पार्षद रानी सौरव जैन ने भी आकर्षक उपहार देकर ईन विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तिल्दा नेवरा के पूज्य सिंधी पंचायत तिल्दा कैंप के अध्यक्ष श्री शमनलाल खूबचंदानी व अध्यक्षता तिल्दा नेवरा के समाज सेवी हीरानंद हरीरामानी ने की। उक्त अवसर पर बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय नेवरा से पढ़कर निकले प्रथम डॉक्टर बलराम ऊधवदास टहिलियानी व उनकी श्रीमती विद्या टहिलियानी ,विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिंहा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लखेश्वर जाहिरे , राजेश सतपाल किशोर सेतपाल ,खेमचंद विरानी, डॉक्टर चोइथमल बजाज, ओम गोयल ,कृष्ण मुरारी वर्मा, धनराज खत्री ,कन्हैया जोतवानी महात्मा सुंदर दास जेसवानी चिकित्सक डॉक्टर ज्योति सुखवानी,सौरभ जैन ,किशोर रोहरा, डॉक्टर लक्ष्मण साहू, पार्षद रानी सौरभ जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे

।प्रतिभावान विद्यार्थियों अंकित झा ,यश शर्मा, सौम्या साहू ,मिशा दुलवानी के साथ-साथ बच्चों के माता-पिता रविंद्र शर्मा टीकू भट्ट, लक्ष्मण दास दुलवानी ,जेउमल कमलानी राजकुमार अग्रवाल ,दिलेश्वरी साहू, अमित अग्रवाल ,केसरी नंदन झा, मनीराम बघेल, कृष्ण कुमार सोनी मुकेश कुमार साहू उपस्थित रहे। प्रतिभावान विद्यार्थियों में से अंकित झा ,विनायक अग्रवाल, यश बघेल ने अपने विचार प्रस्तुत किया ।उन्होंने कहा कि हम सब विद्यार्थियों की ओर से डॉक्टर बलराम टहिलियानी जी को उनकी पहल और उनकी सोच को हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद ,जो उन्होंने हमारे जैसे बच्चों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया ।हम सब उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेते हैं और आगे बढ़ेंगे। उक्त अवसर पर प्रतिभावान विद्यार्थियों के शालाओं के प्राचार्य वासुदेव साहू, राजेंद्र बंजारे व उनके शिक्षक शिक्षिकाएं की उपस्थित रहे ।अपने प्रेरणादाई उद्बोधन में पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष श्री शमनलाल खूबचंदानी ने कहा कि डॉक्टर बलराम के साथ उन्होंने विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रमों जैसे गांधी जयंती आदि में भाग लिया। वास्तव में वे मेरे और मेरे सहपाठियों के प्रेरणा स्रोत रहे। कृष्ण मुरारी वर्मा ने डॉक्टर बलराम की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि ये बहुत अच्छे चिंतक और हम सबके प्रेरणा स्रोत है।

समाज सेवी हीरानंद हरीरामानी जी ने कहा वे और डॉक्टर बलराम इस विद्यालय के शाला नायक भी रहे हैं। उन्होंने डॉक्टर बलराम का हृदय से धन्यवाद दिया कि उन्होंने इतने अच्छे कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2025 से की जिससे अंचल के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य को पूरा करते हुए अच्छे नागरिक बन रहे हैं।


गीता मर्मज्ञ डॉक्टर बलराम ने विद्यार्थियों से कहा कि वे सभी अपने जीवन के विभिन्न महापुरुषों से प्रेरणा लेकर सकारात्मक सोच बनाकर अच्छे से मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़े और समाज की मजबूत नींव बने। उन्होंने अपने सभी साथियों और विद्यार्थियों पर अपना आशीष बनाए रखें। उन्होंने अपने गुरुजनों श्री खोरबहरा राम वर्मा खूबी राम वर्मा, गंगाधर झा व अपने माता-पिता को याद करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि मैं आज जिस मुकाम पर हूं वह सब मेरे गुरुजनों माता-पिता और यहां बैठे मेरे सभी सहपाठियों का आशीष भी है ।आप भी अपने माता-पिता गुरुजनों सहपाठियों और अपने बड़े भाई बहनों से प्रेरणा लेते हुए जीवन में लगातार मेहनत करते हुए ईमानदारी के साथ सत्यता को अपनाते हुए आगे बढ़े ,और अपने माता-पिता गुरुजनों का सम्मान करते हुए एक अच्छे नागरिक बने। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय की समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।कार्यक्रम का सफल संचालन तो केंद्र प्रसाद वर्मा सेवानिवृत्ति योग शिक्षक द्वारा किया गया ।कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्राचार्य राजेश चंदानी ने सभी को हृदय से धन्यवाद व्यापित किया।

Leave a Reply