Chhattisgarh NewsLatest News
आज छत्तीसगढ़ की पारंपरिक तिहार पोला पर्व पर दिखी परंपरा और उत्साह बैलों की पूजा कर फोड़ा पोला

तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ में मनाया जाने वाला पारंपरिक पोला पर्व इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। ग्रामीण अंचलों के किसानों ने अपने बैलों को स्नान कराकर सजाया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद ग्रामीणों ने पारंपरिक रूप से पोला फोड़ने की रस्म निभाई।पोला पर्व किसानों और पशुधन के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करने का महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है।

बता दे कि इस दिन बैलों को खेती के काम से विश्राम दिया जाता है। घरों में विशेष पकवान बनाए जाते हैं किसानी में कार्य आने वाले औजारों का परिवार के सदस्यों द्वारा पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना के साथ पोला फोड़ने की परंपरा रहता हैं बच्चों और युवतियों में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला गांवों में पारंपरिक गीत-संगीत और उत्सव का माहौल रहा।




