ग्राम बहेसर में धूमधाम से मनाया गया पोरा तिहार, खेल प्रतियोगिताओं ने बढ़ाया उत्साह

तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति और लोकपर्वों में विशेष स्थान रखने वाला पोरा तिहार ग्राम बहेसर में प्रतिवर्ष आनुसार इस वर्ष भी हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। गांव में पर्व को लेकर सुबह से ही चहल-पहल बनी रही। पोरा तिहार के अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रूप से बैल एवं कृषि उपकरणों की पूजा-अर्चना की। किसानों ने अपने कृषि कार्य में सहयोग देने वाले पशुधन के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। घरों में पारंपरिक पकवान बनाए गए और परिवार के सदस्यों ने मिल-जुलकर पर्व की खुशियां मनाईं।

इस पर्व के दौरान खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें गांव के युवाओं एवं महिलाओं बच्चों, ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मनोरंजन किया।और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
बता दे कि आयोजन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि पोरा तिहार केवल एक धार्मिक या पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि कृषि, पशुधन और ग्रामीण जीवन से जुड़ी छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और लोक संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है।
ज्ञात हो कि कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान ग्रामीणों में आपसी भाईचारा और उत्साह देखने को मिला। पोरा तिहार के आयोजन ने ग्राम बहेसर में परंपरा, संस्कृति और खेल भावना का सुंदर संगम प्रस्तुत किया।और इस कार्यक्रम के आयोजक चैन दास चेल समाज सेवक थे, इस कार्यक्रम में सेवक बर्मन सरपंच प्रतिनिधि कृष्णा राय ,कमल चेलक ,सुधीर चेलक ,संजू ,राज ,गोबिंद ,काशी संतोष, विकास, सुखनंदन एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे,



