Accident NewsChhattisgarh NewsLatest News

हथबंद मे दर्दनाक हादसे मे 8 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत शोकपूर्ण हुआ क्षेत्र

तिल्दा-नेवरा/हथबंद  12 सितंबर 2026 : समीपस्थ क्षेत्र के हथबंद मे कल एक दर्दनाक हादसा सुबह करीब 11 बजे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल हथबंद के पास हो गया। इस हादसे में गेट गिरने से एक 8 वर्षीय मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।उस घायल बच्चे को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान शिवम यादव, उम्र 8 वर्ष के रूप में हुई है।

img 20260913 wa00013864782858508785739 - img 20260913 wa00013864782858508785739

बता दे कि घटना की सूचना मिलते ही हथबंद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। गेट किन परिस्थितियों में गिरा और हादसे की पूरी वजह क्या है। इसे लेकर पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है।
मासूम की मौत की खबर से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद स्कूल परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।

img 20260913 wa00028051894143659870846 - img 20260913 wa00028051894143659870846

Leave a Reply