Chhattisgarh NewsLatest News

मंडल अध्यक्षों के साथ प्रदेश काँग्रेस सह-महामंत्री का स्मार्ट मीटर के खिलाफ हल्लाबोल


तिल्दा-नेवरा :
स्मार्ट मीटर के अंधाधुंध बिल और महंगी बिजली के खिलाफ काँग्रेस पार्टी का अभियान निरन्तर जारी है। इसी कड़ी प्रदेश काँग्रेस कमेटी के सह-महामंत्री व वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश यदु का जनहित दौरा जारी है। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं व स्थानीय मंडल अध्यक्ष-गण की टीम के साथ नगर के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क करते हुए भाजपा की साय पर जमकर हमला किया।

img 20260911 wa00021213370520999551962 - img 20260911 wa00021213370520999551962


इससे पहले यदु जी ने मंडल अध्यक्षगण विजय हरिरामानी व गोवर्धन यदु के अलावा जिला उपाध्यक्ष सुनील सोनी व अन्य पदाधिकारी-गण से बैठक करके पार्टी की जनहित गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही महँगी बिजली व स्मार्ट मीटर के खिलाफ़ जनता के विरोध को मुखरता से आंदोलन का रूप देने की पार्टी की हो रही गतिविधियों पर बातचीत की। प्रदेश सह-महामंत्री ने वार्ड क्रमांक 7, 12, 13 व 18 में आमजन से अपनी टीम के साथ जनसंपर्क किया, उनकी तकलीफें सुनी और समाधान का आश्वासन भी दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता होने के नाते उन्होंने भाजपा सरकार की बिजली के नाम पर हो रही इस लूट को अवैधानिक व क्रूर कृत्य की संज्ञा देते हुए कहा कि काँग्रेस सरकार ने हाफ बिजली बिल की योजना चलाई, उसे अत्याचारी साय सरकार ने बन्द कर दिया। बिजली की कीमतों को बहुत ज्यादा बढ़ा दिया गया, बिजली का टैरिफ भारी भरकम कर दिया।

बता दे कि आज जनता महंगाई व बेरोजगारी में भोजन-शिक्षा जैसे जरूरी खर्च करने में भी खुद को सक्षम नहीं पा रही है। ऐसे में बिजली के स्मार्ट मीटर का अनाप-शनाप बिल का बोझ कैसे बर्दाश्त किया जा सकता है। दिनेश यदु ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तो जनता के हर मुद्दे को मुखरता से उठाएगी ही, मगर साय सरकार ने अगर तुरंत स्मार्ट मीटर हटाने व बिजली का मूल्य कम करने का काम नहीं किया, तो भाजपा सरकार की बत्ती गुल करने का काम जनता जनार्दन जरूर करेगी।
जिला काँग्रेस प्रवक्ता डॉ. अयाज अहमद फारूकी ने कहा किV महतारी वंदन की 1000 महीना की लालच देकर सत्ता में आयी भाजपा आज नए नए तरीकों से आम जनता को लूट रही है। इनकी लूट का घड़ा अब फूट कर ही रहेगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय हरिरामानी, गोवर्धन यदु, जिला बलौदा बाजार उपाध्यक्ष समीर अग्रवाल, सुनील सोनी, जिला पदाधिकारी नीरज राठी,कैलाश गाँधी, सुखदेव साहू, रोमेश जायसवाल, कैलाश गाँधी व अन्य कांग्रेस-जन इस अभियान में शामिल हुए।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply