Chhattisgarh NewsCrime NewsLatest News

गणेश पर्व के पहले तिल्दा-नेवरा पुलिस का सख्त एक्शन शांति व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका वाले 14 असामाजिक तत्व जेल भेजे गए

तिल्दा नेवरा : पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती चंचल तिवारी तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (विधानसभा) वीरेंद्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आगामी गणेश पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

img 20260913 wa00078188962399326011293 - img 20260913 wa00078188962399326011293


बता दे कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका वाले 14 असामाजिक तत्व सूरज सेन,शिवा साहू,राहुल कुमार पंजवानी ,इंदिरा सांवरा ,सूरज सिंह चौहान ,मनोज निषाद ,शोभु साहू ,अशोक यादव ,रवि यादव ,करिया देवार ,सूर्या सांवरा ,पुरसोत्तम विश्वकर्मा ,संजय वर्मा को 170 बी एन एस एस के तहत अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय, तिल्दा-नेवरा के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से जेल वारंट जारी किए जाने पर सभी 14 असामाजिक तत्वों को जेल भेज दिया गया।

img 20260913 wa00085436724392582298639 - img 20260913 wa00085436724392582298639


ज्ञात हो कि तिल्दा-नेवरा थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी ने कहा की पुलिस द्वारा आगामी गणेश पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उपद्रवी एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस की पेट्रोलिंग, निगरानी एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply