Latest News

बिलासपुर : एम्स मे बीना परिक्षा के हो रही सीधी भर्ती मौका न खोये जल्दी करे

बिलासपुर : एम्स मे बीना परिक्षा के हो रही सीधी भर्ती मौका न खोये जल्दी करे

बिलासपुर : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में नौकरी पाने का मन बना रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है. इसके लिए एम्स बिलासपुर ने प्रोजेक्ट टेक्नीशियन III / प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स II और डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों के लिए भर्तियां निकाली है। ध्यान दे अगर आपके पास भी इन पदों से संबंधित योग्यता है, तो एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbilaspur.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। एम्स के इस भर्ती अभियान के लिए जो कोई भी उम्मीदवार आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो 3 मार्च तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नीचे दिए गए बातों को सबसे पहले ध्यान से पढ़ें।

ज्ञात हो कि एम्स में नौकरी पाने की आयु सीमा
प्रोजेक्ट टेक्नीशियन III / प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स-II के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा- 18 वर्ष से 30 वर्ष
डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा- 18 वर्ष से 28 वर्ष। एम्स में नौकरी पाने की योग्यता
प्रोजेक्ट टेक्नीशियन III / प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स-II: उम्मीदवारों को साइंस में 12वीं पास होने के साथ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा (एमएलटी/डीएमएलटी) होना चाहिए. साथ ही संबंधित क्षेत्र में 5 साल का अनुभव या 3 वर्षीय जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी (GNM) कोर्स किया हुआ होना चाहिए.
डेटा एंट्री ऑपरेटर: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम में 12वीं पास होने के साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से DOEACC ‘A’ लेवल का सर्टिफिकेट होना चाहिए. साथ ही सरकारी, ऑटोनॉमस, पीएसयू या किसी अन्य मान्यता प्राप्त संगठन में 2 साल का अनुभव होना चाहिए। WhatsApp Image 2025 02 12 at 06.56.04 8ac8858c 1 - WhatsApp Image 2025 02 12 at 06.56.04 8ac8858c 1

चयन होने पर मिलने वाली सैलरी
प्रोजेक्ट टेक्नीशियन III / प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स-II- 20,000 + HRA (स्वीकृत दर के अनुसार)
डेटा एंट्री ऑपरेटर- 18,000 रुपये होगी। एम्स में ऐसे मिलेगी नौकरी
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। चयन समिति द्वारा तय तिथि और स्थान की सूचना ईमेल के माध्यम से शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को भेजी जाएगी और इसे आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी किया जाएगा।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles