केबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा ने कुई कुकदुर पंडरिया मे किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के केबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा ने ग्राम कुई-कुकदुर (पंडरिया) में लगभग 5.96 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें महतारी सदन एवं नवीन कन्या महाविद्यालय भवन का भूमिपूजन और तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण शामिल है। केबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा की इन विकास कार्यों से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा। महतारी सदन के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान मिलेगा, वहीं नवीन कन्या महाविद्यालय से क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा के नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही, नवीन तहसील कार्यालय भवन से नागरिकों को राजस्व संबंधी कार्यों में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

बता दे कि इस दौरान महाविद्यालयीन छात्राओं हेतु निःशुल्क बस सेवा का भी शुभारंभ किया। ये सभी कार्य क्षेत्र के विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा समेत गणमान्य जन एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।



