Chhattisgarh NewsLatest News

अल्ट्राटेक बैकुंठ मे मां दुर्गा संग मां सरस्वती मां लक्ष्मी गणेश व कार्तिकेय विराजे दोनो पहर पूजा हो रही रोज कार्यक्रम

तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ अल्ट्राटेक बैकुंठ मे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि में माता दुर्गा के साथ माता सरस्वती, माता श्री लक्ष्मी व श्रीगणेश, श्री कार्तिकेय विराजे है। यहां पहले के ही तरह हर रोज सुबह शाम पुजा अर्चना की जा रही है। वही माता की सेवा भी यहां की स्थानीय महिला मंडली के द्वारा किया जा रहा है।

IMG 20261013 WA0001 - IMG 20261013 WA0001

गौरतलब हो कि अल्ट्राटेक बैकुंठ मे इस बार पंडाल और भी आकर्षक बनाया गया है। वही भव्य गरबा ग्राऊड, विशाल सांस्कृतिक मंच देखते ही बन रहा है। इन मंचो मे जो भी कलाकार प्रस्तुति देता है। उनको अलग ही अनुभूति होता है। वही यहां प्रस्तुति देना उनके लिए गर्व की बात होता है। इस प्रकार से यहां का वातावरण पूर्णरूपेण भक्तीमय हो गया है।

IMG 20261013 WA0000 - IMG 20261013 WA0000

बता दे कि इस अवसर पर हर रोज दुर दुर से लोग दर्शन लाभ लेने के लिए पधार रहे हैं। अल्ट्राटेक बैकुंठ मे लोगो को वास्तविक रूप मे बैकुंठ की अनुभूति होती है। क्योंकि यहां के वांनच्छादित पर्यावरण, श्री बैकुंठेश्वर मंदिर,श्री हनुमान मंदिर,जोगी कुंआ धाम, गार्डन आदि यहां आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यही कारण है कि पुरे प्रदेश भर से स्कूल, कालेजों, नगरो, व्यारिको द्वारा भ्रमण के लिए पुरे साल भर आते रहते हैं।

InShot 20261013 170726831 - InShot 20261013 170726831

ज्ञात हो कि यहां नवरात्रि भर स्वथ्य मनोरंजन के तौर पर हर रोज रात्रिकालीन विभिन्न प्रकार के मनोरंजन का कार्यक्रम होरहा है। जिसमे हिन्दी आर्केस्ट्रा, गरबा, डांडिया, छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगारंग कार्यक्रम, आदि। जिसको भारी संख्या में लोग देखने के लिए उमड रहे हैं। और देख कर आनंदित हो रहे हैं।

Leave a Reply