Chhattisgarh NewsLatest News

मां मावली मंदिर पुरानी बस्ती तिल्दा में नवरात्रि पर्व की तैयारियां पूरी : गोवर्धन यदु

तिल्दा-नेवरा : मां मावली मंदिर पुरानी बस्ती तिल्दा जिला रायपुर छत्तीसगढ़ में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय (क्वांर नवरात्र) पर्व मनाया जाएगा जिसके लिए गुरुवार को मंदिर समिति की बैठक आहूत किया गया था जिसमें पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर नवरात्र पर्व को हषोल्लास के साथ मनाये जाने की बात रखी। जिसकी सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई है।

IMG 20261009 WA0108 - IMG 20261009 WA0108

बता दे कि कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किया गया है जिसमें दिनांक 11/10/2026 दिन रविवार से प्रारम्भ सायं काल से घट स्थापना एवं ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किया जायेगा । 20/10/2026 दिन मंगलवार ज्योति कलश विसर्जन होगा ।

ज्ञात हो कि समस्त श्रद्धालु भक्त जन अपने नाम पर या परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कराने हेतु 751/- की राशि जमा कर मां मावली मंदिर समिति के अध्यक्ष दिलीप देवांगन .7000354515 गोवर्धन यदु उपाध्यक्ष 9300844077 शिवकुमार तिवारी सचिव 9300844033 मुरली मनोहर वर्मा कोषाध्यक्ष 9926603007 से संपर्क कर दिनांक 11/10/2026 को सायं 6.00बजे तक रसीद कटवा कर मां मावली मंदिर में पुण्य प्राप्त कर आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

वही मावली दाईं के प्रति श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है मान्यता है कि माता अपने दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। यहां पहुंच कर श्रद्धांलु भक्त जन माता के दर्शन कर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव करते हैं नवरात्र के अवसर पर मंदिर परिसर में भजन कीर्तन जसगीत माता सेवा जगराता एवं विभिन्न धार्मिक आयोजन किया जाता है, बाहर से आने वाले टोलियों को माता के दरबार में अपने कला का प्रदर्शन किया जाता है उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले टीमों को समिति के ओर से सम्मानित किया जाता है। इस बार नवरात्र पर्व के अवसर पर मंदिर समिति के सचिव शिवकुमार तिवारी सचिव ने बताया कि पढ़ने वाले बालक बालिकाओं एवं महिला के द्वारा टोली तैयार किया गया है जिनके द्वारा सुन्दर संगीत मय भजन, कीर्तन,जसगीत, माता सेवा,जगराता, गीतो के साथ नव दिन तक मां मावली मंदिर समिति में अपनी सेवाएं देंगे।

इस पावन अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष दिलीप देवांगन, उपाध्यक्ष गोवर्धन यदु, सचिव शिवकुमार तिवारी कोषाध्यक्ष मुरली मनोहर वर्मा,बैगा कन्हैया यादव , वरिष्ठ सदस्य कुलपत सिंह चौहान सुरेश वर्मा, गजानंद वर्मा, शिव वर्मा,सेवा समिति के मनोहर यादव, पवन निर्मल कर,हितेंद्र वर्मा, हिमांशु वर्मा, डुपेश्वर यदु,सुरज शर्मा,राज यादव,सोनल वर्मा संदीप सेन, श्याम निर्मलकर, खेमराज सोरी,खिलेन्द् देवांगन, हेमंत देवांगन सहित अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

Leave a Reply