Chhattisgarh NewsLatest NewsSocializetion News

मातर महोत्सव हमारी संस्कृति परंपरा और गौ सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक यादव समाज के द्वारा उत्साह पूर्वक मनाया मातर महोत्सव


तिल्दा-नेवरा : नगर के प्राचीन मां मावली मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा द्वतिया को भाई दूज मातर महोत्सव का पर्व धार्मिक श्रद्धा भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मां मावली मंदिर परिसर में इस बार भी यादव समाज द्वारा आराध्य देव भगवान श्रीकृष्ण जी एवं खोडहर देव, की पुजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। यादव समाज के साथ सर्व समाज के लोगों ने पुजा अर्चना कर परिवार समाज एवं गांव की सुख समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामनाएं कि इस दौरान मंदिर में धार्मिक श्रद्धा उल्लास मय वातावरण बना रहा। उल्लेखनीय है कि कार्तिक मास के पावन अवसर पर पुरानी बस्ती तिल्दा में यादव समाज द्वारा द्वितीया तिथि को भाई दूज पर मातर महोत्सव हषोल्लासमय के साथ मनाया जाता हैं इस अवसर पर कान्हा बाल सखा के छोटे छोटे बाल कलाकारों के द्वारा हैरतअंगेज कारनामे एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। छत्तीसगढ़ के प्रमुख वाद्ययंत्र दफड़ा,गुदुम,टीमटीम ,मोहरी की मधुर स्वर धुन पर थिरकते हुए यादवी छटा बिखेरते नजर आए।

IMG 20261112 WA0006 - IMG 20261112 WA0006

बता दे कि इस अवसर पर दर्शकगण के द्वारा उनके करतब से मंत्रमुग्ध हो कर करतल ध्वनियों के साथ रुपए देकर उत्साह वर्धन करते रहे। इस दौरान पर मां मावली मंदिर में दिखीं यादवी शौर्य एवं लोक संस्कृति की छटा। मातर तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्धि लोक संस्कृति आस्था और परम्पराओं से जुड़ी विशिष्ट पर्व है यह पर्व हमें अपनी समाजिक एकजुटता और गौवंश के प्रति समर्पण एवं सेवा भाव सिखाता है। यादव समाज की परम्परा में गौ सेवा और गौ पालन का विशेष महत्व रहा है। गौमाता हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था कृषि संस्कृति और जन जीवन का अभिन्न अंग हैं उनकी सेवा और संरक्षण हमारी संस्कृति परंपरा एवं विरासत का महत्व पूर्ण हिस्सा है। यादव समाज में मातर तिहार केवल उत्सव नहीं बल्कि अपनी संस्कृति पहचान पुर्वजों की परम्पराओं और गौवंश के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।


इस कार्यक्रम में सभी शौर्य प्रदर्शन करने वाले कलाकार को एंव उस्ताद गौरीशंकर यादव समारु यादव , एवं वाद्ययंत्र वादन करने वाले कलाकार ओम प्रकाश साहू, खेमराज सोरी,को मां मावली मंदिर समिति अध्यक्ष दिलीप देवांगन उपाध्यक्ष गोवर्धन यदु, कोषाध्यक्ष मुरली मनोहर वर्मा, पुर्व अध्यक्ष सुरेश वर्मा, सेवा समिति प्रमुख सुरज शर्मा, हिमांशु वर्मा, कृष्णा वर्मा, के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन यादव के अध्यक्ष एवं मां मावली मंदिर समिति के संरक्षक मनोहर यादव का स्वागत अभिनन्दन कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply