Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के तहत बौद्धिक संवाद कार्यक्रम मे राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा हुए शामिल

तिल्दा /बलौदाबाजार :छत्तीसगढ़ के जिला बलौदाबाजार के नगर भवन, बलौदाबाजार में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत आयोजित बौद्धिक संवाद कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा शामिल हुए उन्होंने सम्मानित नागरिकों एवं प्रबुद्धजनों को संबोधित किया कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री श्रीमती हर्षिता पांडेय, जिला अध्यक्ष आनंद यादव सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

IMG 20261103 WA0006 - IMG 20261103 WA0006


गौरतलब हो कि केबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा की कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती तथा राष्ट्रहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा करना रहा। इस दौरान कांग्रेस की आपातकालीन मानसिकता, नकारात्मक राजनीति, लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के प्रयासों और जनता के बीच फैलाए जा रहे कथित भ्रम एवं दुष्प्रचार जैसे विषयों पर विचार रखे गए।
बौद्धिक संवाद के दौरान SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) की आवश्यकता, लोकतंत्र की मजबूती और निष्पक्ष चुनावी व्यवस्था के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा केवल राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक जागरूक नागरिक का दायित्व है।


इस अवसर पर वक्ताओं ने जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समाज को जागरूक करने का आह्वान किया। यह अभियान लोकतंत्र के प्रति जनविश्वास मजबूत करने तथा राष्ट्रहित के विषयों पर सकारात्मक जनसंवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Reply