Chhattisgarh NewsLatest NewsNews from Rural AreasPolitical News

Breaking : छत्तौद पंचायत में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, सभी 15 पंचों ने खोला मोर्चा

उपसरपंच सहित सभी पंच पहुंचे एसडीएम कार्यालय, सरपंच ओम प्रकाश ध्रुव पर लगाए गंभीर आरोप

तिल्दा-नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के विकासखंड तिल्दा नेवरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत छतोद में सरपंच ओम प्रकाश ध्रुव के खिलाफ राजनीतिक और प्रशासनिक विरोध तेज हो गया है। पंचायत के सभी 15 वार्डों के पंचों ने एकजुट होकर सरपंच के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। उपसरपंच सहित सभी 15 पंचों ने आज एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित अपना आवेदन सौंपा। इस घटनाक्रम के बाद ग्राम पंचायत की राजनीति में हलचल मच गई है।

IMG 20261119 WA0023 - IMG 20261119 WA0023

बता दे कि पंचों द्वारा सौंपे गए आवेदन में सरपंच ओम प्रकाश ध्रुव पर पंचायत के कामकाज में अनियमितता और अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन नहीं करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पंचों का आरोप है कि सरपंच पंचायत में शराब के नशे में पहुंचते हैं। इसके अलावा पंचायत के आय-व्यय एवं वित्तीय लेन-देन का उचित हिसाब नहीं दिया जाता और पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता का अभाव है। वही पंचों ने यह भी आरोप लगाया है कि सरपंच द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है तथा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया जाता। उनका कहना है कि सरपंच की कथित कार्यप्रणाली और व्यवहार से वे लंबे समय से परेशान एवं असंतुष्ट हैं।

जानकारी के अनुसार इन तमाम मुद्दों को लेकर पंचों के बीच लगातार असंतोष बढ़ रहा था। आखिरकार सभी 15 वार्डों के पंचों ने एकजुट होकर सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया और उपसरपंच के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपना आवेदन प्रस्तुत किया।

1058497 2 - 1058497 2

गौरतलब है कि ग्राम पंचायत छतोद में कुल 15 वार्ड हैं और सभी वार्डों के पंचों का एक साथ अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में सामने आना पंचायत की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।फिलहाल मामला प्रशासनिक प्रक्रिया के अधीन है। अब सबकी निगाहें एसडीएम कार्यालय की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। प्रशासन द्वारा आवेदन पर नियमानुसार क्या कदम उठाया जाता है और अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया किस दिशा में आगे बढ़ती है, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा। वहीं, सरपंच के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर उनका पक्ष और प्रशासनिक जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply