चंद्रमणि साहू के ग्राम पंचायत पौसरी के सरपंच बनने पर ग्रामीणों का जताया अभार
चंद्रमणि साहू के ग्राम पंचायत पौसरी के सरपंच बनने पर ग्रामीणों का जताया अभार
सिमगा (ओमकार साहू) : समीपस्थ ग्राम पौसरी मे युवा ऊर्जावान चंद्रमणि साहू बने ग्राम पंचायत पौसरी के नवनिर्वाचित सरपंच ।इस पर
साहू ने समस्त ग्राम के मतदाताओं व समर्थकों का जताया आभार। बलौदाबाजार जिले के जनपद पंचायत सिमगा अंतर्गत ग्राम पंचायत पौसरी में इस बार फल सहित नारियल के पेड़ छाप पर चुनाव लड़ने वाले सरपंच प्रत्याशी चंद्रमणि साहू ने शानदार जीत दर्ज कर ली है।
बता दे कि चंद्रमणि साहू को इस बार ग्राम पंचायत पौसरी के मतदाताओं का भरपुर सहयोग एवं आशीर्वाद मिला है। चंद्रमणि साहू के चुनाव जीतने के बाद गांव में बड़ी खुशी का माहौल है। साथ ही उन्होंने ग्रामवासियों को अस्वस्थ करते हुए कहा की ग्राम पंचायत पौसरी में सभी मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। जैसे बिजली पानी सड़क तालाब की सौंदरीकरण गलियों की साफ सफाई स्ट्रीट लाइट जैसे सभी कार्यों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यह जीत ग्राम पौसरी के सभी मतदाताओं व कार्यकर्ताओं की है। हम सभी मिलकर ग्राम पंचायत पौसरी को विकास की ओर अग्रसर करेंगे। हमारे सभी नवनिर्वाचित पंच और ग्राम के सभी बुद्धिजीवी व्यक्तियों की राय से सभी कार्य किए जायेंगे।





