Chhattisgarh News

तेंदुए की दहाड़ से कांपा गांव कंकालिन मुर्गी के लालच में बाडी के तार मे फंसा

बालोद : छत्तीसगढ़ के जिला बालोद जिले के गुरूर परिक्षेत्र अंतर्गत कंकालिन गांव सोमवार तड़के उस समय थम-सा गया, जब एक जंगली तेंदुआ किसान बलराम गोटी की बाड़ी में घुस आया। देर रात हुई इस सनसनीखेज घटना ने पूरे गांव को दहशत के साये में ला दिया। मुर्गियों के शिकार की नीयत से घुसे तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।

गौरतलब हो कि जानकारी के मुताबिक, किसान बलराम गोटी की बाड़ी में मुर्गी पालन का छोटा व्यवसाय है। रविवार रात करीब 2 बजे तेंदुआ जंगल से भटककर गांव में घुस आया और सीधे मुर्गियों की बाड़ी की ओर बढ़ा, लेकिन शिकार से पहले ही बाड़ी में लगे तार में उलझकर फंस गया। तेंदुए की गुर्राहट सुनकर आसपास के ग्रामीण जाग गए और देखते ही देखते दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए।

बता दे कि हड़कंप की सूचना मिलते ही वन विभाग की स्थानीय टीम मौके पर पहुंची, जिसने तुरंत इलाके को घेराबंदी कर ग्रामीणों को सतर्क किया और तेंदुए से दूरी बनाए रखने की सख्त हिदायत दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने रायपुर से विशेष रेस्क्यू टीम और पिंजरे की मांग की है। फिलहाल, तेंदुआ बाड़ी में ही फंसा हुआ है और वन अमला पूरी निगरानी में है।

img 20250806 wa00406969629335615425704 - img 20250806 wa00406969629335615425704
img 20250806 wa00383675541145715589503 - img 20250806 wa00383675541145715589503

ज्ञात हो कि वन विभाग के अनुसार, रेस्क्यू ऑपरेशन को बिना किसी नुकसान के अंजाम देने की योजना बनाई गई है। एक्सपर्ट टीम के पहुंचते ही तेंदुए को सुरक्षित तरीके से बेहोश कर जंगल में छोड़ा जाएगा। हालांकि जब तक रेस्क्यू टीम और जरूरी उपकरण नहीं पहुंचते, गांव में डर और आशंका का माहौल बना हुआ है। यह घटना वन्यजीवों और इंसानों के बीच लगातार सिमटती दूरी और टकराव की एक और बानगी है। बस्तियों के नजदीक तक जंगली जानवरों का पहुंचना अब सामान्य होता जा रहा है, जो वन विभाग की रणनीति, जंगलों में भोजन की उपलब्धता और मानव विस्तार पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

img 20250806 wa00394029345557607934494 - img 20250806 wa00394029345557607934494

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles