Chhattisgarh News

बीजेपी सरकार के “पर्याप्त खाद्य भंडार” के दावे ध्वस्त किसान दोगुना दाम पर खाद खरीदने को मजबूर

बरमकेला रायगढ़ : छत्तीसगढ़ में किसानों के हितैषी होने का ढोंग रचने वाली बीजेपी सरकार के “सुशासन” के दावों की हकीकत एक बार फिर बेनकाब हो रही है। प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध होने के सरकारी दावों के विपरीत, हकीकत यह है कि कई मंडियों में खाद का घोर अभाव है। भूमिपुत्र किसान अपने हिस्से की खाद पाने के लिए रोज़ सरकारी केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। मजबूरी में ये किसान खुले बाजार से डेढ़ से दोगुना कीमत चुकाकर खाद खरीदने को विवश हैं। यह स्थिति किसानों की पीठ पर दोहरी मार के समान है। एक तरफ फसल उत्पादन की चिंता, दूसरी तरफ सरकारी लापरवाही का शिकंजा।करे तो करे क्या किसान।

img 20250808 wa00056309324119907366494 - img 20250808 wa00056309324119907366494

बता दे कि सुदूर ग्रामीण अंचल के धान उपार्जन केंद्र दुलोपाली, उपमंडी सेवा सहकारी समिति मर्यादित पंजीयन क्रमांक 1550, काला खूंटा में हालात बेहद गंभीर हैं। यहां अधिकांश किसानों को पंजीकृत रकबे के हिसाब से खाद का पूरा हिस्सा नहीं मिल पा रहा। कई किसानों को यूरिया पूरी मात्रा में नहीं दिया गया। तो कई D.A.P. के इंतज़ार में मंडी आते हैं और निराश होकर लौट जाते हैं। केंद्र के ऑपरेटर के मुताबिक मात्र 55-60 किसानों का वितरण होना बताया जा रहा है। जबकि हकीकत में यह संख्या सैकड़ों में है। यह आंकड़े सरकारी तंत्र की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करते हैं।

अब समझने वाली बात सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर वास्तव में खाद की कमी है, तो फिर काला बाज़ारी में वही खाद इतनी आसानी से कैसे उपलब्ध है? सरकारी केंद्र पर यूरिया 266 रुपये बोरी, D.A.P. 1350 रुपये और पोटाश 1500 रुपये में मिलना तय है, लेकिन काला बाज़ारी में इन्हीं खादों के दाम क्रमशः 550 रुपये, 1850 रुपये और 1900 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। आखिर यह गोरखधंधा बिना प्रशासन की नाक के नीचे कैसे फल-फूल रहा है?

किसान सवाल पूछ रहे हैं कि क्या यह सरकार किसानों के विकास के लिए है या फिर बिचौलियों और कालाबाजारियों के मुनाफे के लिए? खाद की इस लूट ने साफ कर दिया है कि किसानों के नाम पर बड़े-बड़े मंचों से भाषण देने वाली सत्ता, जमीनी हकीकत में उनकी परेशानी की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। अगर यह हाल बरसात और बुवाई के समय है, तो आने वाले दिनों में किसानों की मुश्किलें और भी बढ़ने वाली हैं।

img 20250808 wa00069218244686282531415 - img 20250808 wa00069218244686282531415

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles