Political News

बलरामपुर का भविष्य इस बार क्या नगरपालिका चुनाव के बाद बदलेगा : अमानत खान

बलरामपुर का भविष्य इस बार क्या नगरपालिका चुनाव के बाद बदलेगा : अमानत खान

बलरामपुर : अमानत अली खान उर्फ कलयुग का भगत सिंह ने साफ शब्दों में कहा है कि राजनीति अब सेवा का नहीं, बल्कि जाति, धर्म और लालच का खेल बन गई है। हर चुनाव में जनता बड़े उत्साह और उम्मीद के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करती है, लेकिन जब बात विकास की आती है, तो हालात जस के तस बने रहते हैं। पांच साल पहले भी जनता ने इसी उम्मीद से अपने वार्ड पार्षद और अध्यक्ष को चुना था। कि वह इलाके की मूलभूत समस्याओं का समाधान करेंगे। तब भी चुनावी वादों में साफ-सफाई, पेयजल, सड़कें, सार्वजनिक टॉयलेट, बस स्टैंड और सरकारी कार्यालयों में बेहतर सुविधाएं देने की बात की गई थी। लेकिन पांच साल बीतने के बाद भी हालात वही के वही रह गये हैं। जहा शहर के सौंदर्यीकरण और सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका निगम की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। शहरवासियों का कहना है कि नगर पालिका की लापरवाही और काम में ढिलाई के कारण शहर का हालत बदहाल हो गया है। गलियों और सड़कों पर कचरे के ढेर, नालियों का रुकना और सार्वजनिक स्थानों की सफाई न होना आम समस्या बन गई है।WhatsApp Image 2025 02 12 at 06.35.28 2b4b193a - WhatsApp Image 2025 02 12 at 06.35.28 2b4b193a

अमानत खान ने बताया कि नगर पालिका द्वारा सौंदर्यीकरण के नाम पर किए गए काम केवल कागजों तक सीमित हैं। सड़क किनारे लगाए गए पौधे सूख गए हैं, पार्क में घास और कचरा फैला हुआ है, और नालियों की सफाई न होने के कारण बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या और बढ़ जाती है। हमारे शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के लिए नगर पालिका को गंभीरता से काम करना चाहिए। लेकिन अफसोस, यहां तो केवल दिखावे के लिए काम होता है। सार्वजनिक शौचालय गंदगी से भरे हैं और कई तो उपयोग के लायक ही नहीं हैं।बस स्टैंड और सरकारी कार्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है।अगर यही हाल रहा तो सवाल उठता है कि क्या जनता ने सही प्रतिनिधि चुना था?

क्या फिर दोहराए जाएंगे वही वादे?

अब जब 11 फरवरी 2025 के चुनाव में नए पार्षदों के साथ नए अध्यक्ष मिलेंगे तो जनता फिर से उम्मीद कर रही है कि इस बार कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। लेकिन अमनत अली खान का कहना है कि क्या इस बार भी वही पुरानी कहानी दोहराई जाएगी? क्या इस बार पार्षद, नगर अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधि कोई ठोस रोडमैप बनाएंगे जिससे इन समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जा सके? या फिर अगले पांच साल भी इसी तरह वादों और बहानों में बीत जाएंगे?

चुनाव प्रचार में खर्च होते लाखों, लेकिन मूलभूत सुविधाओं पर चुप्पी क्यों?

अमनत अली खान ने चुनावों में खर्च होने वाले पैसे पर भी सवाल उठाए हैं। जब लाखों रुपये प्रचार, रैलियों और पोस्टरों पर खर्च किए जाते हैं, तो फिर जनता की मूलभूत सुविधाओं के लिए फंड की कमी क्यों बताई जाती है? अगर इतनी ही तत्परता विकास कार्यों में दिखाई जाए, तो शहर की हालत सुधर सकती है। लेकिन हकीकत यह है कि जीतने के बाद अधिकतर जनप्रतिनिधि जनता से दूर हो जाते हैं और अपने राजनीतिक स्वार्थ को प्राथमिकता देते हैं।WhatsApp Image 2025 02 12 at 06.35.28 c39df476 - WhatsApp Image 2025 02 12 at 06.35.28 c39df476

जनता को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी

अमनत अली खान यह भी कहते हैं कि सिर्फ जनप्रतिनिधियों को दोष देने से कुछ नहीं होगा। जनता को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। अगर पांच साल तक चुप बैठकर सिर्फ चुनावी वादों पर भरोसा किया जाएगा, तो हालात कभी नहीं बदलेंगे। जनता को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा और नेताओं से हर वादे का हिसाब मांगना होगा।

क्या इस बार कोई बदलाव आएगा?

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नए पार्षद और नगर प्रशासन क्या कोई ठोस योजना बनाते हैं, या फिर जनता को अगले चुनाव तक बस आश्वासनों पर ही टिके रहना होगा? अमनत अली खान का कहना है कि अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं निकला, तो जनता को अपनी आवाज़ और बुलंद करनी होगी, ताकि सिस्टम को जवाबदेह बनाया जा सके।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles